2 मार्च को होगा ‘World Peace Centre’ का भव्य उद्घाटन, आचार्य लोकेश के नेतृत्व में विश्व शांति का नया युग!

World Peace Centre
World Peace Centre: दिल्ली-NCR में इस बार कुछ शानदार होने जा रहा है. 2 मार्च 2025 को ‘World Peace Centre’ का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है, जो भारत में अपनी तरह का पहला विश्व शांति केंद्र होगा.
World Peace Centre: दिल्ली-NCR में इस बार कुछ शानदार होने जा रहा है. दरअसल 2 मार्च 2025 को ‘World Peace Centre’ का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है, जो भारत में अपनी तरह का पहला विश्व शांति केंद्र होगा. आचार्य लोकेश मुनि के नेतृत्व में बनाए गए इस अद्भुत केंद्र का मकसद है – दुनिया में शांति, अहिंसा और सद्भाव का संदेश फैलाना है.
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद करेंगे उद्घाटन, कई बड़े संत और नेता होंगे शामिल
इस ऐतिहासिक मौके पर भारत के 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में आध्यात्मिक जगत की कई महान हस्तियां मौजूद होंगी. श्री श्री रविशंकर, योग गुरु स्वामी रामदेव और संत मोरारी बापू भी प्रवचन देते नजर आएंगे. य सभी पूरी दुनियी को शांति का संदेश देते दिखाई देंगे. कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे. दुनियाभर से तमाम प्रतिष्ठित लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने आ रहे हैं.
क्या है ‘World Peace Centre’?
‘World Peace Centre’ कोई आम जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा केंद्र होगा जहां शांति, अध्यात्म, योग और सामाजिक सौहार्द पर काम किया जाएगा. यह केंद्र अहिंसा विश्व भारती संगठन के नेतृत्व में बनाया गया है, जो हमेशा से अहिंसा और विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करता आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




