Gourav Vallabh: 'सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता', यह कहते हुए गौरव वल्लभ ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Apr 2024 9:21 AM
Gourav Vallabh
Gourav Vallabh : कांग्रेस को जोरदार झटका गौरव वल्लभ ने दिया है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
Gourav Vallabh: कांग्रेस पार्टी को एक और झटका गौरव वल्लभ ने दिया है जो मुखर होकर हर मंच पर पार्टी की बात रखते नजर आते थे. जानकारी के अनुसार उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया.
क्या बताया गौरव वल्लभ ने इस्तीफे का कारण
अपने इस्तीफे की जानकारी गौरव वल्लभ ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर गुरुवार सुबह लिखा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन हो गई है और आगे बढ़ रही है. मैं उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता हूं. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूं.
Also Read : Lok Sabha Election 2024: बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को लगा जोर का झटका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए मन दुखी है. मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. पार्टी ने मुझे प्रवक्ता भी बनाया. मैने पार्टी का स्टैंड हर मार्चे पर रखा, लेकिन अब पार्टी के स्टैंड से खुद को असहज महसूस कर रहा हूं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले कई दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं.
राम मंदिर का भी जिक्र है पत्र में
कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में गौरव वल्लभ ने राम मंदिर का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं. आगे उन्होंने लिखा कि मैं जन्म से हिंदू हूं जबकि कर्म से शिक्षक हूं. पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया. मैं इस स्टैंड से परेशान था. कांग्रेस पार्टी और गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं और पार्टी का उसपर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने की तरह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










