Goa Night Club Fire: दो दिन की कस्टडी में लूथरा ब्रदर्स, कोर्ट ने गोवा पुलिस को दिया ट्रांजिट रिमांड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2025 9:39 PM

विज्ञापन

Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स को दो दिन की कस्टडी

Goa Night Club Fire: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन रेस्टोरेंट में आग की घटना मामले में लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. गोवा पुलिस ने दोनों के लिए तीन दिनों की रिमांड की मांग की थी.

विज्ञापन

Goa Night Club Fire: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार (16 दिसंबर) को गोवा पुलिस को गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी है. थाईलैंड से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. छह दिसंबर को गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला के सामने पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी गई. गोवा पुलिस ने कथित आरोपियों की तीन दिनों की रिमांड की मांगी थी.

थाईलैंड से लाया गया भारत

दोनों आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच दो अलग-अलग वाहनों में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. इससे पहले दोनों भाइयों (लूथरा बंधुओं) को थाईलैंड से भारत प्रत्यर्पित किया गया था. जहां से गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. दोनों आरोपियों को चिकित्सा जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भी ले जाया गया था. छह दिसंबर की आगजनी की घटना के बाद लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं. जांचकर्ताओं का आरोप है कि नाइट क्लब की ओर से अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह घटना और भी गंभीर हो गई थी.

पुलिस ने जारी किया था ब्लू कॉर्नर नोटिस

गौरव और सौरभ अपने नाइटक्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद आनन-फानन में सात दिसंबर को थाईलैंड भाग गए थे. इन्हें गिरफ्तार करने और वापस भारत लाने के लिए इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. इनके पासपोर्ट भी रद्द कर दिए गए थे. भारत सरकार के अनुरोध के बाद 11 दिसंबर को थाईलैंड के अधिकारियों ने फुकेत में दोनों को हिरासत में ले लिया. भारत सरकार ने दोनों देशों के बीच कानूनी संधियों के तहत उन्हें प्रत्यर्पित करने के लिए थाईलैंड के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी. (इनपुट- भाषा)

Also Read: 4 Children HIV Positive: सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही! चार बच्चे हुए HIV संक्रमित, दूषित रक्त चढ़ाने का संदेह

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola