Viral Video: महाकुंभ में दातून बेचने वाला रातोंरात बन गया स्टार, गर्लफ्रेंड ने दिया था आइडिया

Updated:
विज्ञापन
sold tooth sticks in Kumbh akash yadav

sold tooth sticks in Kumbh akash yadav

Maha Kumbh Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ 2025 पहुंच कर कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. जिसमें मोनालिसा, हर्षा रिछारिया, आईआईटीयन बाबा शामिल हैं. इन सबके अलावा एक और शख्स है, जिसकी चर्चा जमकर हुई. यूपी का रहने वाला आकाश यादव. गर्लफ्रेंड के कहने पर वो कुंभ में दातून बेचने लगा और अब रातोंरात स्टार बन गया.

विज्ञापन

Maha Kumbh Viral Video: गर्लफ्रेंड के कहने पर महाकुंभ में दातून बेचने वाले आकाश यादव की किस्मत चमक गई है. रातोंरात वो स्टार बन गया है. उसे सोनी टीवी ने अपने शो डांस का महामुकाबला में बुला लिया है. उसके कई वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आकाश यूपी के जौनपुर का रहने वाला है.

Maha Kumbh Viral Video: गर्लफ्रेंड ने दी आइडिया और हो गया फेमस

आकाश की किस्मत बदलने में उसकी गर्लफ्रेंड का सबसे बड़ा हाथ रहा है. जब वो बेरोजगार बैठा था, तब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे कुंभ में दातून बेचने का आइडिया दिया. गर्लफ्रेंड की बात मानकर आकाश यादव कुंभ पहुंच गया. दातून बेचने लगा और लाखों रुपये कमा लिए. उसकी सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी और अब उसे मुंबई बुला लिया गया है. उसने बताया कि पहले दिन उसे 12 हजार रुपये की कमाई हुई, फिर दूसरे दिन 30 हजार रुपये, इस तरह उसने कुंभ में लाखों रुपये कमा लिए. सोशल मीडिया में उसका वीडियो वायरल हुआ और अब उसे दुनियाभर में लोग जानने लगे.

आकाश यादव की कमाई सुन दंग रह गए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

आकाश यादव ने डांस का महामुकाबला शो में अपनी सफलता की कहानी सुनाई तो बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी दंग रह गए. उसने बताया, “वो घर पर बेरोजगार बैठा था, तो पिता ने उसे मुंबई बुलाया, कुछ पैसे कमाने के लिए. जब उसने गर्लफ्रेंड को यह बात बताई तो वो रोने लगी. उसने आकाश को कुंभ में दातून बेचने का आइडिया दिया. बिना इनवेस्टमेंट वाले धंधे को शुरू कर आकाश ने पहले 5 दिन में ही 40 हजार रुपये कमा लिए.” जब आकाश ने यह बात बताई, तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. उसने कहा- “आज की गद्दारी की दुनिया में वफादार लड़की मिल गई, इससे बढ़कर उसे क्या चाहिए.” आकाश की बात सुनकर शो में मौजूद सभी दिग्गज ठहाका लगाकर हंसने लगे.

यह भी पढ़ें: Video Viral: महाकुंभ में पत्नी के प्यार में डूबा श्रद्धालु, देखें वीडियो

रुद्राक्ष बेचकर फेमस हुई मोनालिसा

आकाश की तरह कुंभ ने मोनालिसा को भी स्टार बना दिया. राजस्थान के एक गांव से कुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई मोनालिसा को आज शायद ही कोई होगा, जो नहीं जानता होगा. माला बेचने के दौरान मोनालिसा वायरल हुई और अब स्टार बन गई. उसे फिल्म का ऑफर मिल चुका है और मुंबई पहुंच चुकी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola