रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- GDP के आंकड़ों ने आपके ‘नफरत के बाजार’ के दावों को झुठलाया

प्रसाद ने राहुल गांधी और रिजर्व बैंक के एक पूर्व गवर्नर के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी नेता ने दावा किया था कि भारत का निर्यात धीमा पड़ रहा है और देश भाग्यशाली होगा अगर उसकी वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहेगी.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी पर भारत की विकास यात्रा के खिलाफ ‘निराशावाद, घृणा और अविश्वास का बाजार फैलाने’ का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता पर निशाना साधने के लिए देश की 7.2 प्रतिशत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि का हवाला दिया.
मोदी के विकास के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं राहुल गांधी: जयशंकर प्रसाद
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कथित नफरत के बीच प्रेम का संदेश फैलाने का गांधी का दावा उनके लिए महज एक बहाना है क्योंकि उनकी प्राथमिकता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे भारत के विकास के खिलाफ नफरत फैलाना है. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़ों ने आपके नफरत के बाजार के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है.
रविशंकर प्रसाद ने बिना नाम लिये रघुराम राजन पर भी हमला बोला
प्रसाद ने राहुल गांधी और रिजर्व बैंक के एक पूर्व गवर्नर के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी नेता ने दावा किया था कि भारत का निर्यात धीमा पड़ रहा है और देश भाग्यशाली होगा अगर उसकी वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहेगी. प्रसाद का इशारा रघुराम राजन की ओर था. प्रसाद ने कहा कि भारत ने 770 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया है, जबकि इसकी मुद्रास्फीति दर 4.7 प्रतिशत है, जो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है.
"GDP data belied your 'Nafrat Ka Bazaar' claims": Ravi Shankar Prasad slams Rahul Gandhi
Read @ANI Story | https://t.co/6wPNhGhaDj#RaviShankarPrasad #BJP #RahulGandhi pic.twitter.com/ckwcWKFFxy
— ANI Digital (@ani_digital) June 1, 2023
भारत दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाला देश
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाला देश बना हुआ है. कृषि, विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही। इसके साथ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अनुमान से अधिक है.
अमेरिकी दौरे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
अमेरिका की यात्रा पर गए राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत में कुछ लोगों का एक समूह है जो सोचते हैं कि वे भगवान से ज्यादा जानते हैं और ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके एक उदाहरण’ हैं. कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में मंगलवार को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान’ कार्यक्रम में गांधी ने कहा कि ये लोग ‘पूरी तरह आश्वस्त’ हैं कि वे सब कुछ जानते हैं और इतिहासकारों को इतिहास, वैज्ञानिकों को विज्ञान और सेना को युद्ध के बारे में समझा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










