Floods in North East : नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ का तांडव, घर तबाह, मौत का सिलसिला जारी

Floods in North East
Floods in North East : मणिपुर में नदियों के उफान पर होने और तटबंधों के टूटने के कारण आई बाढ़ से 19,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 19,811 लोग प्रभावित हुए हैं.
Floods in North East : नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश से हालात खराब हैं और कई राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है, जहां बाढ़ से 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि बीते चार दिनों की मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए. प्रभावित लोगों के लिए 31 राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें अधिकांश इंफाल पूर्वी जिले में स्थित हैं. सेनापति जिले के अलावा इंफाल पूर्वी जिले के हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्र बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं. पूर्वोत्तर राज्यों असम, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हो गई है.
सिक्किम में 30 लोगों की गई जान
सिक्किम में फंसे पर्यटकों को पुलिस, स्थानीय निवासी, वन कर्मी और लाचुंग होटल एसोसिएशन की मदद से निकाला जा रहा है. अब तक इस आपदा में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है. सिक्किम के मंगन जिले में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी बारिश जारी रहने के कारण उत्तर सिक्किम में करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं.

असम में बाढ़ और भूस्खलन से 10 की मौत
असम में बाढ़ और भूस्खलन से दो और लोगों की मौत के साथ ही मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. रविवार को 20 से अधिक जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में इस संबंध में जानकारी दी गई. राज्य की सात प्रमुख नदियां उफान पर हैं. राज्य के अधिकांश इलाकों में पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क परिवहन, रेल यातायात और नौका सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर के अलावा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की. उन्होंने राज्यों में हो रही भारी बारिश के बारे में जानकारी दी. शाह ने राज्यों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










