ePaper

2024 के चुनाव में बीजद के खिलाफ होगी जोरदार लड़ाई, भाजपा सांसद अपराजिता षाड़ंगी का गठबंधन की संभावना से इनकार

Updated at : 31 Dec 2023 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
2024 के चुनाव में बीजद के खिलाफ होगी जोरदार लड़ाई, भाजपा सांसद अपराजिता षाड़ंगी का गठबंधन की संभावना से इनकार

अपराजिता षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा सभी 147 विधानसभा तथा 21 लोकसभा सीटों पर पूरी शक्ति से चुनाव लड़ेगी. पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पार्टी बीजद के खिलाफ जोरदार तरीके से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ले.

विज्ञापन

आगामी आम चुनाव में ओडिशा में भाजपा का किसी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा. किसी पार्टी के साथ किसी प्रकार का समझौता होने की संभावना नहीं है. कुछ लोग भाजपा व बीजद के बीच गठबंधन होने का दुष्प्रचार कर रहे हैं. आज भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में यह स्पष्ट बताया गया है. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा भुवनेश्वर सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 147 विधानसभा सीट तथा 21 लोक सभा सीटों पर पूरी शक्ति लगा कर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पार्टी ओडिशा में बीजद के खिलाफ जोरदार तरीके से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ले. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा क्षेत्रीय प्रभारी सुनील बंसल, पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के साथ साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल व अन्य नेता उपस्थित थे.

Also Read: ओडिशा : केंद्र में मंत्री बन सकते हैं जुएल ओराम, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी समेत इनके नाम की भी चर्चा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola