Farmer Protest Video: 16 दिसंबर को देशभर में 'ट्रैक्टर मार्च' करेंगे किसान, 18 को 'रेल रोको' अभियान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Dec 2024 5:56 PM

विज्ञापन

Farmer Protest

Farmer Protest Video: किसानों का शंभू बॉर्डर पर जोरदार प्रदर्शन जारी है. इस बीच किसानों ने 16 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च और 18 दिसंबर को रेल रोको का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Farmer Protest Video: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “आप सब ने देखा कि किस तरह से दुनिया की पांचवं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाली भारत सरकार ने 101 किसानों के खिलाफ बल प्रयोग किया. हम पर वाटर कैनन की मदद से केमिकल पानी की बौछार की गई. आंसू गैस के गोले दागे गए. 17 किसान घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है. घायलों को अस्पताल में उचित इलाज नहीं दिया जा रहा है. हम पंजाब सरकार से कह रहे हैं कि अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए.”

16 दिसंबर को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च का किया ऐलान

किसान नेता पंढेर ने देशभर में बड़े आंदोलन कर ऐलान करते हुए कहा, “16 दिसंबर को पंजाब के बाहर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और 18 दिसंबर को हमने पंजाब में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है..हम सभी पंजाबियों से अपील करते हैं कि वे बड़ी संख्या में “रेल रोको” में भाग लें. पंढेर ने विपक्ष पर भी हमला किया और कहा, विपक्ष को सिर्फ बयान देकर अपनी भूमिका से भागना नहीं चाहिए. उन्हें किसानों की मांगों को पूरा करने के एजेंडे पर प्रकाश डालना चाहिए. उन्हें हमारे मुद्दे पर संसद को वैसे ही रोकना चाहिए जैसे वे अन्य मुद्दों पर संसद को रोक रहे हैं. राहुल गांधी संसद में हमारे मुद्दे नहीं उठा रहे हैं जैसा उन्होंने हमें आश्वासन दिया था.”

अगर किसी किसान को कुछ हुआ तो इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार

खनौरी बॉर्डर पर 26 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा, “26 नवंबर से किसानों में बहुत गुस्सा है. कहीं भी ऐसी गलती न हो जिसे किसान बर्दाश्त न कर सकें. अगर किसी किसान को कुछ हुआ तो इसके लिए पूरी तरह से मोदी सरकार जिम्मेदार होगी.”

Also Read: Farmer Protest Video : शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल, पुलिस से भिड़े किसान, दागे गए आंसू गैस के गोले

शनिवार को किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की, सुरक्षा बलों ने रोका

इससे पहले शनिवार दोपहर हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 101 किसानों के ‘जत्थे’ को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया. किसानों द्वारा आगे बढ़ने का प्रयास करने पर विरोध स्थल पर तनाव पैदा हो गया. सुरक्षा बलों ने किसानों के ‘जत्थे’ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों की. बैरिकेड्स और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद किसान अपने विरोध पर अड़े रहे. किसानों ने सुरक्षा बलों से अपील की कि उन्हें अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने दिया जाए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola