Farmer Protest Video : शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल, पुलिस से भिड़े किसान, दागे गए आंसू गैस के गोले

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर की तस्वीर

Farmer Protest Video : हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस एक्शन में नजर आई. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Farmer Protest Video : शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर एक्शन लिया गया है. पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया गया. किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है.

क्या यह पाकिस्तान की सीमा है: बजरंग पुनिया

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया मौजूद हैं. उन्होंने कहा, ”एक तरफ सरकार कह रही है कि हम किसानों को नहीं रोक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे आंसू गैस और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे कि यह पाकिस्तान की सीमा है. जब नेता विरोध करने के लिए दिल्ली जाते हैं, तो क्या वे अनुमति लेते हैं? किसानों को केवल अपनी फसलों के लिए एमएसपी चाहिए. हम हमेशा किसानों के समर्थन में नजर आएंगे. सरकार को अपने वादे पूरे करने चाहिए.”

Read Also : Farmer Protest: किसानों ने दिया अल्टीमेटम! कृषि मंत्री करें बैठक, नहीं तो रविवार को करेंगे दिल्ली कूच

पुलिस जनता को कर रही है गुमराह : सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ”हम चाहते हैं कि देशभर के सभी किसान अपनी आवाज उठाएं. यदि वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी. हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा. हमारी मांगें पूरी की जाएंगी. हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है. 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है? ”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola