3-4-5-6-7-8 और 9 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश, 7 दिनों तक इन इलाकों में गरज के साथ पड़ेंगे छींटे

Very Heavy Rain Alert
Very Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के घाटों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है.
Very Heavy Rain Alert: पूरे देश में मानसून की बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक दो दिनों तक पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और पश्चिमी तट पर भारी से बहुत भारी बारिश रहने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत समेत कई इलाकों में भारी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों तक बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत में सात दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 9 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 3 से 6 जुलाई के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और 6 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की संभावना
3 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 3 से 9 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 3 से 6 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 5 से 8 जुलाई के दौरान पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 4 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान 5 और 8 जुलाई के दौरान जम्मू में और 5 से 7 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 6 और 7 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत का मौसम
अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई तक केरल और माहे, 8 जुलाई तक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवाएं चल सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










