अब सोनिया गांधी के सबसे भरोसेमंद नेता अहमद पटेल से पूछताछ करने पहुंची ईडी, जानें क्या है मामला
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jun 2020 1:26 PM
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की एक टीम संदेसारा घोटाला मामले में कांग्रेस (CONGRESS) के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) के सबसे अधिक भरोसेमंद अहमद पटेल (ahmed patel) से पूछताछ करने के लिए आज उनके घर पहुंची. आपको बता दें कि ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं गये थे.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम संदेसारा घोटाला मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के सबसे अधिक भरोसेमंद अहमद पटेल से पूछताछ करने के लिए आज उनके घर पहुंची. आपको बता दें कि ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं गये थे.
जानकारी के अनुसार ईडी का एक दल संदेसरा बंधुओं संबंधी धनशोधन मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बयान दर्ज करने के लिए शनिवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि तीन सदस्यीय दल मध्य दिल्ली के 23, मदर टेरेसा क्रीसेंट स्थित पटेल के आवास पहुंचा. दल धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगा.
ईडी ने पटेल को इस मामले में पूछताछ के लिए दो बार तलब किया था, लेकिन गुजरात से राज्यसभा के सदस्य पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों को घर में ही रहने की सलाह देने वाले कोविड-19 वैश्विक महामारी के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया. एजेंसी ने उनके अनुरोध पर सहमति जताई और उन्हें सूचित किया कि वह उनसे पूछताछ के लिए एक जांच अधिकारी को भेजेगी. यह मामला गुजरात स्थित स्टर्लिंग बायोटेक द्वारा करोड़ों रुपए की कथित बैंक धोखाधड़ी एवं धनशोधन को लेकर संदेसरा बंधुओं – चेतन और नितिन – और कई अन्य के खिलाफ जांच के जुड़ा है.
Also Read: क्या आरजीएफ के पैसे लौटाने से लद्दाख में चीनी अतिक्रमण खत्म हो जाएगा ? चिदंबरम ने किया भाजपा पर पलटवार
यदि आप नहीं जानते तो हम बता दें कि अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार हैं. वो देश की सबसे पुरानी पार्टी की मुखिया को लंबे समय से सलाह देने का काम कर रहे हैं. पटेल को गांधी परिवार से लेकर कांग्रेस पार्टी तक, सबके बारे में बारीकी से जानकारी है. अहमद पटेल ही हैं, जिनकी वजह से सोनिया भारतीय राजनीति में स्थापित हुईं. राजीव गांधी की हत्या के बाद इतनी बड़ी पार्टी संभाल पाईं, तो उसकी वजह अहमद पटेल ही हैं. नरसिम्हा राव जैसे नेताओं से रिश्ते बिगड़ने के बावजूद वह बनी रहीं. आज भी कांग्रेस राहुल गांधी या दूसरे किसी नेता से ज्यादा सोनिया गांधी पर निर्भर है. सोनिया के इस सफर के पीछे अहमद का बड़ा योगदान है.
आपको बता दें कि कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता और उनके रिश्तेदार किसी ना किसी बड़े घोटाले में फंसे हुए हैं. INX मीडिया घोटाले की आंच पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम तक पहुंची है. खुद सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर चल रहे हैं.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










