अनुराग ठाकुर बोले- लालू यादव का एक ही नारा, 'तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा'
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Mar 2023 4:14 PM
आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी पर भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तगड़ा हमला किया. उन्होंने कहा, मेरा सरगना से सवाल है कि 'WE' कौन है? और किसके मैसेज में आता है कि हमें पैसे की जरूरत है. अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा कि विजय नायर से आपके रिश्ते क्या हैं?
तेजस्वी यादव के खिलाफ ईडी-सीबीआई कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा, लालू प्रसाद यादव का एक ही नारा था, ‘तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा’. सभी ने भ्रष्टाचार का अपना मॉडल जारी कर दिया है, आज जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, तो वे सभी एकजुट हैं.
आबकारी घोटाला मामले में अनुराग ठाकुर का आप पर हमला
आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी पर भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तगड़ा हमला किया. उन्होंने कहा, मेरा सरगना से सवाल है कि ‘WE’ कौन है? और किसके मैसेज में आता है कि हमें पैसे की जरूरत है. अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा कि विजय नायर से आपके रिश्ते क्या हैं? क्या आबकारी नीती बन रही थी, उस समय विजय नायर मौजूद थे. पैसे का लेन-देन किसके माध्यम से होता था. ये रिश्ता क्या कहलाता है. कई सवाल आज खड़े होते हैं. कोई महिला सशक्तिकरण की बात करता है. 9 साल की सरकार में क्या केवल एक ही महिला का सशक्तिकरण हुआ है. जब घोटालों और भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में फंसे तो आपको इसकी याद आयी. उन्होंने आगे कहा, क्या तेलंगाना में लूट कम कर ली थी जो दिल्ली भी लूटने चले आए.
दिल्ली आबकारी नीति मामला : बीआरएस नेता के कविता ईडी के समक्ष पेश
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष बयान दर्ज कराया और जांच एजेंसी इस सिलसिले में गिरफ्तार एक आरोपी से उनका आमना-सामना करा रही है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की 44-वर्षीय बेटी तुगलक रोड पर अपने पिता के आधिकारिक आवास से करीब 1.5 किलोमीटर दूर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर संघीय एजेंसी के मुख्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं.
He (Lalu Prasad Yadav) had only one slogan, 'you give me plot, I'll give you job'. Everyone has released their model of corruption, today when action has been taken against them, they all are united: Union Minister Anurag Thakur on ED-CBI action against Tejashwi Yadav pic.twitter.com/OXa5mSZ67G
— ANI (@ANI) March 11, 2023
दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया ईडी और सीबीआई के गिरफ्त में
मालूम दिल्ली आबकारी मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर ईडी और सीबीआई ने शिकंजा कस लिया है. सिसोदिया को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनके इस मामले में लगातार पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










