Earthquake Kolkata : कोलकाता में 5.3 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घर से बाहर भागे लोग

कोलकाता में भूकंप के झटके
Earthquake Kolkata : कोलकाता में भूकंप के झटके मंगलवार सुबह महसूस किए गए. इसके बाद लोग डर से घर से बाहर की ओर भागे.
Earthquake Kolkata : कोलकाता में 5.3 तीव्रता का भूकंप मंगलवार की सुबह आया. इससे लोग डर के मारे इमारतों से बाहर निकल आए. अचानक आए भूकंप से पूरे शहर में दहशत फैल गई, हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है.
नेपाल में भी भूकंप के झटके
नेपाल में सुबह भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए. छह बजकर 35 मिनट पर धरती हिलने लगी. भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई. भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए जिनमें से एक नाम बंगाल का भी है. भूकंप की जद में सबसे ज्यादा बिहार नजर आया. इसके अलावा सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए.
बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
तिब्बत-नेपाल सीमा के पास मंगलवार को सुबह 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इसकी वजह से बिहार के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6.35 बजे महसूस किए गए. इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था. बिहार और उत्तर भारत के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए.
ये भी पढ़ें : बिहार में भूकंप के फिर आ सकते हैं झटके, 15 जनवरी 1934 जैसी हो सकती है तबाही, जोन पांच में हैं ये आठ जिले
बिहार के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (डीएमडी) के अनुसार भूकंप के झटके प्रदेश की राजधानी पटना, मधुबनी, शिवहर, मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और भारत-नेपाल सीमा से सटे कई अन्य जिलों में महसूस किए गए. भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
सात से ऊपर की तीव्रता खतरनाक
यूएसजीएस भूकंप के अनुसार, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था. सात से ऊपर की तीव्रता के भूकंप के झटके को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










