Delhi Weather : 2 से 5 जनवरी के बीच ज्यादा कांपेंगे दिल्ली के लोग, आया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Jan 2026 7:32 AM
दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)
Delhi Weather : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 2 से 5 जनवरी के बीच कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है. विभाग की ओर से लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है.
Delhi Weather : भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में 2 से 5 जनवरी के दौरान कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है. आईएमडी के अनुसार शीतलहर तब मानी जाती है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है. लोगों को ठंड से बचाव की सलाह विभाग की ओर से दी गई है.
विभाग ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में पांच जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है. आईएमडी ने आगे कहा कि दिल्ली में कई स्थानों पर छह जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे दिल्ली में
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि सुबह के समय कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, मध्यम कोहरा रहेगा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा. अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई दिल्ली की
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक यानी 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. गुरुवार को कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी खराब रही, सफदरजंग में 31 दिसंबर की रात 10:30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक विजिबिलिटी सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई, जो सुबह नौ बजे तक सुधरकर 600 मीटर हो गई. पालम में 31 दिसंबर की रात 9:30 बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, जो सुबह 8:30 बजे तक बढ़कर 600 मीटर हो गई.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : दिल्ली के अलावा इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, 5 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को निगरानी केंद्रों पर अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और 17.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह अधिकांश स्थानों पर सामान्य से कम रहा. सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में सामान्य से 2.8 डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, रिज पर 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में सबसे कम अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और 10.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










