IN PICS : कोरोना से बेहाल दिल्ली भारी बारिश से हुआ 'पानी-पानी', देखें भयावह तसवीरें

New Delhi: A driver pushes his auto-rickshaw on a waterlogged street at ITO following heavy rainfall, in New Delhi, Sunday, July 19, 2020. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI19-07-2020_000105A)
Delhi, suffering, Corona virus, flood due to heavy rain, many areas Drowned in water, see pictures कोरोना से प्रभावित दिल्ली पर दोहरी मार पड़ गयी है. रविवार सुबह भारी बारिश के बाद मध्य दिल्ली में मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर जाने के कारण एक छोटे ट्रक के कथित रूप से डूब जाने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.
नयी दिल्ली : कोरोना से प्रभावित दिल्ली पर दोहरी मार पड़ गयी है. रविवार सुबह भारी बारिश के बाद मध्य दिल्ली में मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर जाने के कारण एक छोटे ट्रक के कथित रूप से डूब जाने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के कुंदन कुमार के रूप में की गई है. वह नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनॉट प्लेस जा रहा था, तभी उसका छोटा ट्रक जलभराव वाले क्षेत्र में फंस गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब कुमार वाहन को जलभराव क्षेत्र से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी वह फंस गया और कथित रूप से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि कुमार सामान लाने-ले जाने के लिए अपने रिश्ते के भाई प्रीतम का वाहन चलाया करता था. उन्होंने बताया कि कुमार शंकर मार्केट इलाके में एक टैक्सी अड्डे के निकट रहता था. उसके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. कुमार के शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखा गया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. राष्ट्रीय राजधाानी में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और यातायात बाधित हो गया है. मिंटो रोड अंडरपास में जलभराव हो गया है. इस बीच, दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि जलभराव के कारण मिंटो रोड अंडरपास में एक बस और दो ऑटोरिक्शा फंस गए.

विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, हमें सुबह सात बजकर 54 मिनट पर फोन आया. हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां जलभराव के कारण एक बस और दो ऑटोरिक्शा फंसे थे. हमारे कर्मियों ने बस के चालक एवं परिचालक और एक ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उन्होंने बताया कि बस में कोई यात्री नहीं था.

Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




