Delhi Pollution: खुले में कूड़ा जलाने वालों की खैर नहीं, पकड़े गए तो भरना होगा ₹5000 तक जुर्माना

कचरा जलाने से वायु प्रदूषण, फोटो PTI
Delhi Pollution: दिल्ली में 9 दिनों बाद मंगलवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ. एक्यूआई 300 अंक से नीचे खराब श्रेणी में रहा. इधर वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कड़ा निर्देश दिया है. सरकार ने ओपन बर्निंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है. पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है.
Delhi Pollution: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट डाला और बताया, दिल्ली में वायु प्रदूषण के हर छोटे-बड़े स्रोत पर नियंत्रण के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में पर्यावरण विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ओपन बर्निंग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए. जिला प्रशासन एवं दिल्ली नगर निगम को यह अधिकार प्रदान किया गया है कि खुले में कूड़ा जलाने वालों पर ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जाए. मुख्यमंत्री ने आम लोगों से खुले में कचरा नहीं जलाने का आग्रह किया है. उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में आगे लिखा, सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि खुले में कचरा न जलाएं. आप सभी का एक छोटा सहयोग बड़ा बदलाव ला सकता है.
9 दिनों के बाद दिल्ली की हवा में मामूली सुधार
दिल्ली में 9 दिनों बाद वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ. एक्यूआई 300 अंक से नीचे दर्ज किया गया. हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को दोपहर चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 282 रहा, जबकि सोमवार को इसी समय यह 314 और रविवार को 308 था.
तेज हवाओं के कारण दिल्ली के एक्यूआई में थोड़ी सुधार
दिल्ली के प्रदूषण के बारे में ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) के कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद रफीउद्दीन ने कहा, मंगलवार को तेज हवाओं के कारण दिल्ली का एक्यूआई पिछले कुछ दिनों के 300 से थोड़ा सुधरकर करीब 282 के आसपास पहुंच गया. उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कल हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से ऊपर रहने की उम्मीद है, जो प्रदूषकों के बिखराव के लिए अनुकूल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










