Delhi Pollution: 'पिछले साल AQI 500-1000 था', दिल्ली प्रदूषण पर AAP ने बोला हमला तो मंत्री सिरसा ने किया पलटवार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Nov 2025 5:24 PM
स्मॉग टावर का निरीक्षण करते मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर राजनीति तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी सरकार पर हमला कर रही है. इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जोरदार पलटवार किया है.
Delhi Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार से नीतियां बनाने की मांग को लेकर रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आम आदमी पार्टी इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रही है. लेकिन ये वही लोग हैं जो यहां 10 साल का प्रदूषण देकर गए हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ये प्रदूषण किसने दिया? क्या ये अपने आप हुआ? नहीं. आप ने 10 सालों में सब कुछ तबाह कर दिया. पिछले साल AQI 500-1000 था. उन्होंने हमें 10 साल की बीमारी दी. AQI हर साल बढ़ता रहा. लेकिन रेखा गुप्ता की सरकार आने के बाद, हम महीने दर महीने चीजों को साफ करने में सफल रहे हैं.”
10 साल की बीमारी 6-7 महीनों में ठीक नहीं हो सकती: सिरसा
हम कूड़े के ढेर हटा रहे हैं, दिल्ली की सभी ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगा रहे हैं, दिल्ली में धूल कम कर रहे हैं, इलेक्ट्रिक बसें लाई जा रही हैं. इसलिए, 10 साल की बीमारी 6-7 महीनों में ठीक नहीं हो सकती. हम दिल्ली की हवा में आप द्वारा छोड़े गए जहर को कम करने के लिए काम कर रहे हैं.”
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ अभिभावकों, कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर किया था प्रदर्शन
दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के खिलाफ रविवार को अभिभावकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया. जिसमें कई महिलाएं और उनके बच्चे शामिल थे. उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की.
दिल्ली में AQI 400 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया. जबकि ‘समीर’ एप के मुताबिक बवाना में एक्यूआई 411 दर्ज किया गया जोकि बहुत गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं वजीरपुर में एक्यूआई 397 दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










