Delhi Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर AAP और बीजेपी में भिड़ंत, मंत्री सिरसा के बयान पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

मनजिंदर सिंह सिरसा और सौरभ भारद्वाज
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है. प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंच चुका है. बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 तक पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. इधर प्रदूषण को लेकर दिल्ली और पंजाब की सरकार में जुबानी जंग तेज हो गई है. दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पंजाब पर प्रदूषण बढ़ाने का आरोप लगाया. तो पंजाब की आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पलटवार किया.
Delhi Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिवाली के दिन दिल्ली का वायु प्रदूषण 4 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जिसमें सूक्ष्म प्रदूषक कणों (पीएम 2.5) की सांद्रता 675 पर पहुंच गई थी. हालांकि सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि इस साल दिवाली की रात शहर में वायु प्रदूषण पिछले साल की तुलना में कम था.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मंत्री सिरसा पर किया पलटवार
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा- ” दिवाली की रात प्रदूषण बढ़ते ही सरकार के प्रदूषण निगरानी केंद्र कैसे बंद हो गए? चार निगरानी केंद्र लगाए गए थे: सीपीसीबी, आईएमडी, डीपीसीसी और आईआईटीएम. इन चार संस्थानों के एक दर्जन निगरानी केंद्रों ने रात में काम करना बंद कर दिया और सुबह हवा चलने के बाद से ही काम करना बंद कर दिया. यह चोरी और बेईमानी है. वे दिल्ली की जनता के साथ बेईमानी कर रहे हैं.”
पंजाब के सिख किसानों से माफी मांगे BJP सरकर : AAP
आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- BJP सरकार के एक मंत्री (मनजिंदर सिंह सिरसा) ने जिस तरह से पंजाब के सिख किसानों को लेकर जो बोला है, वह बेहद शर्मनाक है. उन्हें इसके लिए पंजाब के किसानों से माफी मांगनी चाहिए. पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं 75% कम हुई हैं. बड़े-बड़े वैज्ञानिक बता रहे हैं कि दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब की पराली का धुंआ 1% से भी कम है.
पंजाब को लेकर दिल्ली के मंत्री ने क्या दिया था बयान?
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि आप नेताओं ने ‘‘दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा और सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा दिवाली मनाने और पटाखे फोड़ने की निंदा की’’, लेकिन हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का असली कारण पंजाब में अत्यधिक पराली जलाना है. सिरसा ने कहा कि दिवाली से पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 था, और दिवाली के बाद यह केवल 11 बिंदु बढ़कर 356 हुआ है. उन्होंने पंजाब में पराली जलाने के कथित वीडियो दिखाते हुए कहा, ‘‘इस वर्ष मात्र 11 अंकों की मामूली वृद्धि देखी गई लेकिन बताया गया है कि पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दिवाली रात हुईं. ’’ सिरसा ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार ने दिवाली की रात किसानों को रिकॉर्ड मात्रा में धान की पराली जलाने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने लोगों को पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाने का मौका दिया है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










