Delhi Office Hours Changed: सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, जानें नए ऑफिस आवर्स

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Nov 2025 7:33 AM

विज्ञापन

दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण (Photo: PTI)

Delhi Office hours Changed : दिल्ली सरकार और एमसीडी के दफ्तरों के समय अगले हफ्ते से अलग-अलग किए जा सकते हैं. ऐसा इसलिए ताकि भीड़भाड़ के समय ट्रैफिक जाम की समस्या न हो. ट्रैफिक समान रूप से बंटे, जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिले.

विज्ञापन

Delhi Office hours Changed : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के दफ्तरों के कामकाज के समय में बदलाव किया जा सकता है, ताकि प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या से कुछ छुटकारा मिल सके. दोनों दफ्तरों के समय अगले सप्ताह से अलग-अलग किए जाने की संभावना है ताकि ट्रैफिक का दबाव समान रूप से बंटे. इसके अलावा प्रदूषण के स्तर में कमी लाने में मदद मिल सके.

दिल्ली सरकार और एमसीडी के विभागों के खुलने का समय अभी क्या है?

अभी दिल्ली सरकार और एमसीडी के कई विभागों के खुलने और बंद होने के समय में सिर्फ 30 मिनट का अंतर है. इससे सुबह और शाम के वक्त सड़कों पर भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति नजर आती है, और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वर्तमान में दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का दफ्तर समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक है, जबकि दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक तय है.

सर्दियों के लिए नए समय इस प्रकार हैं:

-दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक
-दिल्ली नगर निगम (MCD) के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच दफ्तरों के अलग-अलग कामकाज के समय की घोषणा की. सर्दियों के लिए ये नए समय 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे, ताकि ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम हों.

वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, शहर के 38 में से 29 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया. एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम ने भी चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola