Delhi Liquor Scam: ED का आरोप, के कविता ने AAP नेताओं को दिए 100 करोड़ रुपये

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
k kavita

k kavita

Delhi Liquor Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता और कुछ अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इसके अलावा ईडी ने ये भी आरोप लगाया कि कविता ने दिल्ली आबकारी नीति में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आप के टॉप नेताओं के साथ साजिश रची.

विज्ञापन

Delhi Liquor Scam: 23 मार्च तक के कविता ईडी की हिरासत में

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और विधान परिषद सदस्य कविता (46) को ईडी ने पिछले हफ्ते हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और वह 23 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में हैं.

ईडी ने के कविता को बताया मुख्य साजिशकर्ता

ईडी ने पिछले सप्ताह कविता की हिरासत का अनुरोध करते हुए विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत को बताया था कि वह दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभ हासिल करने वालों में से एक थीं.

के कविता ने खुद को बताया निर्दोष

कविता ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए ईडी और सीबीआई को अपने गुंडों के रूप में इस्तेमाल कर रही है.

ईडी ने 2022 में मामला दर्ज किया था

ईडी ने कहा कि उसने 2022 में मामला दर्ज होने के बाद से देश भर में 245 स्थानों पर छापा मारा है और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और कुछ शराब कारोबारियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने इस मामले में अब तक कुल छह आरोप पत्र दायर किए हैं और 128 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है.

Also Read: ‘पीएम चुनने के चक्कर में मत पड़ो, सांसदों को चुनों’, कुरूक्षेत्र में गरजे केजरीवाल

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola