Delhi Heavy Rain Alert: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Delhi Heavy Rain Alert

Delhi Heavy Rain Alert

Delhi Heavy Rain Alert: शुक्रवार को दिल्ली में फिर मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. बारिश और तेज हवा के कारण दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए थे दोपहर होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में इस पूरे सप्ताह बारिश, बिजली और तेज हवा का दौर रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 4,5,6 और 7 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 8, 9 और 10 जुलाई को भी आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Delhi Heavy Rain Alert: दिल्ली में एक बार फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बिजली चमकने के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Delhi heavy rain alert

शुक्रवार को दिल्ली में फिर मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. बारिश और तेज हवा के कारण दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए थे दोपहर होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई.

Delhi heavy rain alert

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Delhi heavy rain alert

दिल्ली एनसीआर में बारिश और तेज हवा का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को भी सुबह से दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने एनसीआर में भी बारिश की आशंका जताई है.

Delhi heavy rain alert

मौसम विभाग ने एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक 6 जुलाई को भी मौसम के तेवर तल्ख रख सकते हैं. विभाग का अनुमान है कि बादल बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है.

Delhi heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में इस पूरे सप्ताह बारिश, बिजली और तेज हवा का दौर रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 7 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 8, 9 और 10 जुलाई को भी आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है.

Delhi heavy rain alert
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola