दिल्ली HC ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत को जारी किया समन, जानें क्या है मामला
एकनाथ शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले ने शिवेसना (उद्धव ठाकरे) के मुखपत्र सामना में छपी एक लेख को लेकर उद्धव ठाकरे, उनके पुत्र आदित्य ठाकरे और सामना के संपादक और सांसद संजय राउत के खिलाफ दीवानी मानहानि का मामला दर्ज कराया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और सांसद संजय राउत को समन जारी किया है. तीनों को एकनाथ शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले द्वारा दायर दीवानी मानहानि के मामले में समन जारी किया गया है. अब इस मामले में सुनवाई 17 अप्रैल को होगी.
क्या है मामला
दरअसल एकनाथ शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले ने शिवेसना (उद्धव ठाकरे) के मुखपत्र सामना में छपी एक लेख को लेकर उद्धव ठाकरे, उनके पुत्र आदित्य ठाकरे और सामना के संपादक और सांसद संजय राउत के खिलाफ दीवानी मानहानि का मामला दर्ज कराया है. शेवाले ने नोटिस जारी करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ सामना गलत जानकारी छापी गयी है. जिससे उन्हें सामाजिक रूप से क्षति पहुंची है. दरअस सामना ने कुछ दिनों पहले एक लेख छापी थी, जिसका हेडलाइन था, राहुल शेवाले का कराची में होटल रियल एस्टेट का है कारोबार!. अब इसी मामले को लेकर शेवाले ने नोटिस जारी किया है.
Delhi High Court issues summons to Uddhav Thackeray, his son Aditya Thackeray in a civil defamation suit filed by Eknath Shinde faction leader Rahul Ramesh Shewale. The Court has also issued summons to Sanjay Raut also in the suit. The next date of hearing is April 17. pic.twitter.com/0L0jN54jbV
— ANI (@ANI) March 28, 2023
दुष्कर्म के आरोप में घिरे हैं शेवाले
एकनाथ शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले पर दुष्कर्म का ओराप लगा है. दुबई में काम करने वाली एक फैशन डिजाइनर ने शेवाले पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि शेवाले उनका 2020 से शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न कर रहे हैं. महिला ने बताया कि इसकी शिकायत उसने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है. महिला इस मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग भी कर चुकी है.
Also Read: ‘सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दे दी ऐसी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










