Delhi Excise Case: के कविता और आप नेताओं के बीच हुआ 100 करोड़ का लेनदेन, ईडी ने किया खुलासा

BRS MLC K Kavitha
Delhi Excise Case: के कविता को ईडी ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था. इसे बाद से वह जांच एजेंसी की हिरासत में हैं. इस बीच ईडी ने लेनदेन को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
Delhi Excise Case: तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पिछले दिनों गिरफ्तार किया है. इसके बाद जांच एजेंसी ईडी ने सोमवार को कथित शराब नीति घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को उनके सह-साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया है. आरोप लगाया गया है कि के कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर, दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी के निर्माण और कार्यान्वयन में लाभ पाने के लिए साजिश रची. इसमें उनका साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने दिया. बता दें कि जांच एजेंसी ईडी ने 15 मार्च की शाम हैदराबाद से के कविता को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली की एक कोर्ट ने 23 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था. अभी वह जांच एजेंसी की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.
100 करोड़ रुपये का भुगतान के कविता की ओर से किया गया
जांच एजेंसी ईडी की ओर से कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को के कविता की ओर से 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. यह भुगतान के कविता को हुए लाभ के बाद किया गया. इस बीच ‘आप’ ने ईडी के दावों का खंडन किया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि इससे पहले भी जांच एजेंसी की ओर से कई दावे किये गये थे जो बाद में झूठे साबित हुए. इससे यह पता चला है कि ईडी कोई निष्पक्ष जांच एजेंसी नहीं है बल्कि वह बीजेपी के इशारों पर काम कर रही है. ये लोग अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें कामयाबी नहीं मिलने वाली है.
शराब कारोबारियों की ‘साउथ ग्रुप’
ईडी की ओर से दावा किया गया था कि के कविता शराब कारोबारियों की लॉबी ‘साउथ ग्रुप’ से जुड़ी हुई थीं. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में ‘भ्रष्टाचार व साजिश’ से, आम आदमी पार्टी को थोक विक्रेताओं से रिश्वत के रूप में लगातार पैसा मिला जो अवैध था. कविता और उसके सहयोगियों को अग्रिम भुगतान की गई. एजेंसी ने आगे कहा कि अपराध की आय की वसूल करनी थी. इस पूरी साजिश से अपराध की आय या यूं कहें कि मुनाफे को बढ़ाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










