Electricity In Delhi: दिल्ली के लोगों को लगेगा महंगाई का करंट? 8 फीसदी महंगी होगी बिजली
रिलायंस एनर्जी की कंपनी बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई (BSES) ने बिजली खरीद को लेकर डीईआरसी के सामने अर्जी लगाई थी. जिसके बाद दिल्ली बिजली आयोग ने बीएसईएस की अर्जी को मंजूरी दे दी.
फ्री बिजली देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली में रहने वालों को जोरदार झटका देने की तैयारी में है. राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगने वला है. दरअसल दिल्ली में बिजली महंगी हो सकती है. बिल में 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना जतायी जा रही है. दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने ऊर्जा खरीद समझौते पर दर बढ़ाने की इजाजत दे दी है. हालांकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर सीधा असर नहीं पड़ने वाला है.
8 से 10 फीसदी बिजली बिल हो सकती है महंगी
बताया जा रहा है कि दिल्ली में बिजली की बिल में करीब 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि 200 यूनिट तक बिजली खपत पर इसको कोई असर नहीं होगा. बिजली की कीमत में बढ़ोतरी का आखिर फैसला केजरीवाल सरकार को लेना है. बढ़ी हुई कीमतें उपभोक्ताओं के बिल में शामिल होंगी या नहीं?
BSES ने डीईआरसी के सामने लगाई थी अर्जी
दरअसल रिलायंस एनर्जी की कंपनी बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई (BSES) ने बिजली खरीद को लेकर डीईआरसी के सामने अर्जी लगाई थी. जिसके बाद दिल्ली बिजली आयोग ने बीएसईएस की अर्जी को मंजूरी दे दी.
Also Read: यूपी में बिजली कटौती के खिलाफ AAP ने किया प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, लखनऊ में हुई पुलिस से नोकझोंक
दिल्ली सरकार ने नये टैरिफ को बताया काला कानून
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नये टैरिफ को काला कानून बताया. हालांकि दिल्ली में इस लागू भी कर दिया गया है, जिसके अनुसार दिन में बिजली की कीमतों में 20 फीसदी की कमी होगी. जबकि रात में बिजली खपत पर 10 से 20 फीसदी अधिक कीमत चुकानी होगी. टैरिफ पर आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया और लिखा, मोदी सरकार बहुत ही खतरनाक कानून ला रही है. विद्युत उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 में संशोधन करके दिन की बिजली का रेट अलग और रात की बिजली का रेट अलग होगा. देश की जनता के खिलाफ जो ये काला कानून लाया जा रहा है इसका AAP विरोध करती है इसको हम लागू नहीं होने देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










