Delhi Cyber Fraud: तांत्रिक AI वीडियो बनाकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली डीसीपी देवेश कुमार महला
Delhi Cyber Fraud: सोशल मीडिया पर AI वीडियो बनाकर लोगों से ठगी करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने सोमवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया. तांत्रिक केवल 20 साल का है. पुलिस ने बताया, उसने देश भर में 50 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया.
Delhi Cyber Fraud: ठगी के आरोप में गिरफ्तार तांत्रिक के बारे में पुलिस ने बताया कि वह कृत्रिम बुध्दिमत्ता (AI) के जरिये वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को अपनी पारलौकिक शक्तियों का विश्वास दिलाता था. आरोपी राहुल, झुंझुनू का निवासी है.
अघोरीजीराजस्थान नाम का फर्जी वेबसाइट चलाता था तांत्रिक
पुलिस ने बताया कि तांत्रिक कथित तौर पर कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और ‘अघोरीजीराजस्थान’ नाम से एक फर्जी वेबसाइट चलाता था तथा खुद को एक ऐसा तांत्रिक बताता था जो तंत्र-मंत्र, अनुष्ठानों और काला जादू से व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं का हल कर सकता है. वह अपनी ‘रील’ को ‘पेड’ विज्ञापनों के माध्यम से प्रचारित करता था ताकि इन्हें देखने वालों की संख्या बढ़े और भोले-भाले लोग उसके झांसे में आ सकें. पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश महला ने एक बयान में कहा, “आरोपी ने एआई उपकरणों का इस्तेमाल करके भूतिया आकृतियों और रहस्यमय अनुष्ठानों को दर्शाने वाली विश्वसनीय तस्वीरें और वीडियो बनाए. इसके बाद, उसने अपने झूठे दावों को प्रामाणिक करने के लिए अपने सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर अपलोड कर दिया.’’
ब्रेकअप’ समस्या समाधान, प्रेम विवाह, प्रेमी वशीकरण के नाम पर लोगों को बनाता था ठगी का शिकार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने पोस्ट के माध्यम से ‘ब्रेकअप’ समस्या के समाधान, प्रेम विवाह, प्रेमी वशीकरण, पारिवारिक विवाद समाधान और दुष्ट आत्माओं को दूर करने जैसी सेवाएं देने की पेशकश की थी. लोग जब उससे संपर्क करते तो वह ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए पैसे मांगता था. ये पैसे उसके और उसके परिवार के बैंक खातों से जुड़े यूपीआई खातों में लिए जाते थे. पुलिस के अनुसार, पैसे मिलने के बाद आरोपी पीड़ितों को ब्लॉक कर देता था.
तांत्रिक का कैसे हुआ भंडाफोड़
नयी दिल्ली स्थित साइबर पुलिस थाना ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दिल्ली की एक महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की थी. पुलिस उपायुक्त महला ने बताया कि जांच के बाद राहुल और उसके परिवार के सदस्यों से जुड़े कई बैंक खातों में पैसे के लेन-देन का पता चला. अधिकारी ने बताया गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. आखिरकार उसका पता राजस्थान के झुंझुनू में चला. पुलिस ने बताया कि नौ अक्टूबर को एक टीम ने छापा मारकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और लोगों को ठगने के लिए एक वेबसाइट का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा, “उसने बताया कि वह कई महीनों से ऐसा कर रहा था और उसने विभिन्न राज्यों के 50 से ज़्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है.”
आरोपी तांत्रिक के पास कई सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, तीन चेक बुक जब्त की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










