आरोपी का था खतरनाक इरादा, रेहड़ी से लिया था चाकू, दिल्ली CM रेखा गुप्ता अटैक मामले में बड़ा खुलासा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Aug 2025 4:12 PM

विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास के बाहर सुरक्षा में तैनात जवान और इनसाइट में आरोपी.

Delhi CM Rekha Gupta attack case: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल में हुए हमले के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपी का नाम तहसीन सैयद है. जो मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी का दोस्त है. रेखा गुप्ता हमला मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से एक चाकू खरीदा था. ये भी बताया जा रहा है कि उसने कुछ बड़ा करने की बात कही थी.

विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta attack case: पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमला मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी और मुख्य आरोपी राजेशभाई को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, खिमजी ने गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास का एक वीडियो कथित तौर पर तहसीन को भेजा था, जबकि तहसीन ने उसे 2,000 रुपये भेजे थे. बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान उन पर कथित हमले से पहले खिमजी लगातार तहसीन के संपर्क में था.

बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी ने कहा था कुछ बड़ा करना है

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी ने नई दिल्ली स्टेशन के बाहर से लिया था. उसने एक सब्जी रेहड़ी से चाकू उठाया और अपने दोस्त तहसीन से कहा था, आज कुछ बड़ा करना है. बताया जा रहा है दोनों डॉग लवर हैं. राजकोट पुलिस के अनुसार, खिमजी 19 अगस्त को आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल्ली पहुंचा था.

मुख्य आरोपी खिमजी पर पहले से दर्ज हैं 5 मामले

पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक खिमजी के खिलाफ राजकोट के भक्तिनगर थाने में 2017 से 2024 के बीच मारपीट और शराब रखने के पांच मामले दर्ज हैं तथा उसके खिलाफ कई बार निवारक कार्रवाई भी की गई है. आरोप है कि खिमजी शराब की तस्करी में भी शामिल था. दिल्ली पुलिस राजकोट में खिमजी के दोस्तों और परिवार के सदस्यों समेत 10 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ कर रही है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा से सीआरपीएफ को हटाया

रेखा गुप्ता की सुरक्षा तैनात नहीं रहेंगे सीआरपीएफ

केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. कुछ दिन पहले ही गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई थी. सूत्रों ने बताया कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है.

क्या है मामला?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस इलाके में उनके कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को ‘‘उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया था.

ये भी पढ़ें: Rekha Gupta Attack: CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद बड़ा फेरबदल, सतीश गोलचा बने नए पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola