Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर एक्शन में पीएम मोदी, घायलों से मिले अमित शाह, NIA जांच का आदेश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Nov 2025 10:10 PM
Delhi Blast
Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई. विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है, कई लोगों के घायल हुए हैं. घटना को लेकर पीएम मोदी ने फोन पर गृह मंत्री अमित शाह से बात की है.
- पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए धमाके की जानकारी ली
- प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की
- दिल्ली धमाके की NIA जांच का आदेश दिया गया है
- खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली. सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास जोरदार धमाका हुआ. पुलिस ने बताया की मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास एक कार में तेज विस्फोट हुआ. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. धमाका इतना तेज था कि कई कारों में आग लग गई, कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए. धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है, 24 लोग घायल हुए है.
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ विस्फोट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विस्फोट पर कहा “आज शाम करीब 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर ही दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं. एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की.
दिल्ली में हाई अलर्ट
विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक घटना के बाद मौके पर दमकल की सात गाड़ियां भेजी गई. दिल्ली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. घटनास्थल से दूर इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा “विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास खड़ी एक कार में हुआ. इसकी तीव्रता काफी अधिक थी. इसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है.”

धमाके में आठ लोगों की मौत
दिल्ली विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई है. 24 लोग घायल हुए है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है. विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. विस्फोट के बाद इधर-उधर जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के समय वो गुरुद्वारे में था, इसी दौरान एक तेज आवाज सुनी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया ‘आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की थी.’ उसने बताया “विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

Also Read: Delhi Blast: जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, वाहनों के उड़े परखच्चे, विस्फोट का आया वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










