Delhi Blast : पीवीआर के पास धमाका, एफएसएल टीम के बाद अब पहुंचे एनएसजी कमांडो

Updated:
विज्ञापन
Delhi Blast Updates

Delhi Blast Updates

Delhi Blast : दिल्ली के प्रशांत विहार में पीवीआर के पास धमाका हुआ. पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Delhi Blast : दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके से धमाके की खबर गुरुवार को आई. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि प्रशांत विहार में पीवीआर के पास विस्फोट हुआ. पुलिस जांच में जुट गई है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार में गुरुवार सुबह विस्फोट हुआ. दिल्ली फायर सर्विस को 11:48 बजे विस्फोट की सूचना मिली. इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

एनडीटीवी डॉट कॉम के अनुसार, आज का विस्फोट एक पार्क की चारदीवारी के पास हुआ. जांच करने पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एक सफेद पाउडर जैसी चीज देखी. प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के एक महीने बाद यह घटना हुई है. स्कूल विस्फोट स्थल पर भी ऐसा ही पाउडर जैसी चीज पाई गई थी.

Read Also : ED Team Attacked : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, एडिशनल डायरेक्टर घायल

प्रशांत विहार में विस्फोट वाली जगह की जांच करने एफएसएल टीम पहुंची. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ते की टीमें भी मौके पर पहुंची. इसके बाद विस्फोट स्थल पर एनएसजी कमांडो और डॉग स्क्वायड पहुंचे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola