ED Team Attacked : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, एडिशनल डायरेक्टर घायल

Updated:
विज्ञापन
ED Team Attacked in Delhi

ED Team Attacked in Delhi

ED Team Attacked : दिल्ली में जांच एजेंसी ईडी पर हमला किया गया है. जानें अपडेट

विज्ञापन

ED Team Attacked : दिल्ली में ईडी टीम पर हमला किया गया है. राजधानी के बिजवासन में जांच एजेंस को टारगेट बनाया गया. टीम साइबर क्राइम मामले की जांच के लिए पहुंची थी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि ईडी की टीम पर पांच लोगों ने हमला किया. इसमें एक भाग गया. परिसर को सुरक्षित कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है. घटना में ईडी के एक एडिशनल डायरेक्टर घायल हो गए.

पुलिस स्थिति को संभालने के लिए पहुंची

खबर के अनुसार, साइबर अपराध मामले की जांच कर रही ईडी की टीम पर गुरुवार को आरोपियों ने हमला कर दिया. घटना बिजवासन इलाके में उस समय हुई जब जांच एजेंसी की टीम मामले की जांच के लिए पहुंची थी. स्थानीय पुलिस स्थिति को संभालने के लिए पहुंची. अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत उपाय किए गए.

Read Also : West Bengal : आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की रेड, मुंबई और कोलकाता में पहुंची टीम

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola