अरविंद केजरीवाल के बंगले पर BJP का बवाल, सीएम आवास के बाद विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मामला
बंगले की साज-सज्जा पर 45 करोड़ रुपये की खर्च का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल हाय-हाय के नारे भी लगाये.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर बवाल जारी है. बीजेपी ने दावा किया है कि केजरीवाल के बंगले की साज-सज्जा पर 45 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की गई. अब इसी को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर बीजेपी नेता प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन को लेकर सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
दिल्ली सीएम आवास के बाहर लगे केजरीवाल हाय-हाय के नारे
बंगले की साज-सज्जा पर 45 करोड़ रुपये की खर्च का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल हाय-हाय के नारे भी लगाये.
संबित पात्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘महाराजा’ करार दिया। पात्रा ने कहा कि बंगले के लिए ‘उत्कृष्ट’ उत्पादों के चयन और ‘आलीशान एवं आरामदायक जीवन की लालसा’ के लिए राजा-महाराजा भी केजरीवाल के आगे सिर झुकाएंगे. भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने इस खबर को दबाने के लिए मीडिया संस्थानों को 20 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश की थी, लेकिन समाचार चैनलों और अखबार ने उनकी पेशकश ठुकरा दी.
Also Read: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर के पास उड़ाया गया ड्रोन
#WATCH | Delhi: BJP holds protest over renovation of CM Arvind Kejriwal's official residence pic.twitter.com/GN4bjUO6iT
— ANI (@ANI) April 26, 2023
संबीत पात्रा का दावा- केजरीवाल के बंगले के लिए 7.94 लाख में खरीदे गये 8 पर्दे
संबीत पात्रा ने कहा कि केजरीवाल के बंगले के लिए खरीदे गए आठ पर्दों में से एक की कीमत 7.94 लाख रुपये से अधिक थी, जबकि इनमें से सबसे सस्ता पर्दा 3.57 लाख रुपये का था. भाजपा प्रवक्ता ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि बंगले के लिए 1.15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का संगमरमर वियतनाम से लाया गया था, जबकि चार करोड़ रुपये पूर्व-निर्मित लकड़ी की दीवारों पर खर्च किए गए थे.
आप ने नरेंद्र मोदी पर किया था कटाक्ष, बीजेपी ने किया पलटवार
संबीत पात्रा की इस टिप्पणी को केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हाल में किए गए हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है. केजरीवाल ने विधानसभा में एक महाराजा की कहानी सुनाकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया था. पात्रा ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ बंगले की साज-सज्जा का मामला नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा और उसके नेताओं की मानसिकता के नवीनीकरण का भी संकेत है. पात्रा ने केजरीवाल द्वारा उनके राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों में दिए गए भाषण भी चलाए, जिनमें मुख्यमंत्री को नेताओं को मिलने वाले बड़े बंगलों व अन्य सुविधाओं के खिलाफ बोलते सुना जा सकता है. एक भाषण में केजरीवाल यह रहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके पास चार-पांच कमरों का घर है और उन्हें इससे बड़े घर की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










