अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर के पास उड़ाया गया ड्रोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल मार्च के महीने में उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. इस बार जानें केजरीवाल के साथ क्या हुआ.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ की ओर से दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के पास एक ड्रोन उड़ता नजर आया है. उनका घर नो फ्लाई जोन में आता है. मामले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस अब ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश कर रही है.
यहां चर्चा कर दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल मार्च के महीने में उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. उस वक्त आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी.
सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ने का काम किया है. बाद में पुलिस ने इस मामले की जांच की और करीब 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.
Information has been received that a drone has been seen near the residence of Delhi CM Arvind Kejriwal. Police are verifying the facts: Delhi police
(file pic) pic.twitter.com/GCkaqGNVcZ
— ANI (@ANI) April 25, 2023
दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि जानकारी मिली है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है. पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




