Delhi Air Quality : इंडिया गेट के पास AQI 347, जानें दूसरे इलाकों का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Oct 2025 8:34 AM

विज्ञापन

दिवाली पर दिल्ली एनसीआर का AQI कितना? जानें यहां

Delhi Air Quality : दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हवा खराब होने के कारण CAQM ने GRAP स्टेज-II के तहत 12 उपाय लागू किए हैं, जैसे सफाई, धूल नियंत्रण, ट्रैफिक समन्वय, निजी वाहन कम करना. जनता से सुझाव मानने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Delhi Air Quality : दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो चुकी है. प्रदूषण बढ़ने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने आपात बैठक बुलाई. मौसम और हवा की स्थिति की समीक्षा के बाद GRAP-2 के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू करने का फैसला लिया गया. इस फैसले के तहत सफाई, धूल नियंत्रण, ट्रैफिक में कुछ सुधार करना और जनता को सतर्क रहने की अपील जैसे उपाय शामिल हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार सुबह का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया है. वीडियो जारी करते हुए लिखा–दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बीच इंडिया गेट का ये वीडियो है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज सुबह 347 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, GRAP-2 लागू

क्षेत्रAQI
आनंद विहार417
नई दिल्ली367
विजय नगर (गाज़ियाबाद)348
नोएडा सेक्टर-1344
नोएडा341
गुरुग्राम283
सोमवार सुबह रिकॉर्ड किया गया AQI

GRAP स्टेज-II के तहत लागू एक्शन प्लान के बारे में जानें

GRAP-2 के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान को रखा गया है. इसे पूरे दिल्ली-एनसीआर में तुरंत लागू कर दिया गया है. यह योजना पहले से चल रहे GRAP-I के सभी उपायों के अलावा है. इसमें एनसीआर के सभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के अलावा अन्य एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. इस कार्ययोजना में सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, निर्माण स्थलों की जांच, ट्रैफिक समन्वय और जनता को जागरूक करना जैसे विशेष उपाय शामिल हैं.

सोमवार शाम को हवा और खराब हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज दिवाली है और लोग पटाखे जालाएंगे.इस वजह से वायु प्रदूषण बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola