Cyclone Remal: मूलसाधार बारिश, 110 से 120 KM/H की रफ्तार से हवा, इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'रेमल' का असर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 May 2024 9:32 PM
Cyclone Remal
Cyclone Remal: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात रेमल रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों से टकरा सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है.
Cyclone Remal: मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल चुका है. अगले कुछ घंटों में यह एक क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो जाएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि चक्रवात बनने के बाद यह उत्तर की ओर तेजी से बढ़ेगा. रविवार यानी 26 मई को यह एक गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा. आईएमडी का अनुमान है कि इसका असर पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक हो सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर यह दस्तक दे सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है. यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है.
कई उड़ानें निलंबित
मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान रेमल को देखते हुए कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर 26 मई को 12 बजे से 27 मई को 9 बजे तक तक उड़ान संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है. कोलकाता हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी. वहीं मौसम विभाग ने कोलकाता में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.
परिचालन बंद रहने की घोषणा
चक्रवाती तूफान के की भयावहता को देखते हुए कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर रविवार शाम से 12 घंटे के लिए सभी कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग को भी निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि परिचालन रविवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक निलंबित रहेगा. बंदरगाह के चेयरपर्सन रथेंद्र रमन ने संभावित चक्रवात के प्रभाव से निपटने की तैयारियों की निगरानी के लिए शनिवार को एक बैठक की. बंदरगाह अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सक्रिय उपायों और अंतर-विभागीय सहयोग पर जोर दिया. अधिकारियों ने कहा कि बंदरगाह क्षेत्र में इस दौरान रेलवे परिचालन भी निलंबित रहेगा. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात के रविवार रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आस पास के तटों पर पहुंचने का अनुमान है. इस दौरान 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जो 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है. यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है. मौसम विभाग ने 26 से 27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27 से 28 मई को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Weather Forecast: 45..46…..50 डिग्री पार… आग उगल रहा आसमान, बारिश की आस में आसमान निहार रही आंखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










