Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र, यागी तूफान भी दे सकता है दस्तक, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Sep 2024 9:56 PM
Cyclone Tracker | PTI
Cyclone Alert: दक्षिण चीन सागर का यह शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान यागी अभी भी एक्टिव है. आगे बढ़ते हुए यह तूफान का एक हिस्सा बंगाल की खाड़ी में पहले से मौजूद कम दबाव वाले क्षेत्र में शामिल हो सकता है. इससे कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है.
Cyclone Alert: देशभर में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. गुजरात, आंध्र प्रदेश समेत तेलंगाना में बाढ़ के हालात हैं. नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) बना हुआ है. इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह सिस्टम 8 सितंबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में चला जाएगा. इसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है.
Cyclone Alert: मौसम विभाग ने दी चक्रवाती तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र ने कहा है कि निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के एमडी केवीएस श्रीनिवास ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के लिए चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. यह अगले दो दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ सकता है. नये मौसमी तंत्र के कारण बीते दिनों तटीय आंध्र प्रदेश समेत ओडिशा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है.
Yagi Storm: यागी तूफान की भी आहट
बीते दिनों दक्षिण चीन सागर में एक मजबूत तूफान यागी ने फिलीपींस समेत कई इलाकों में जबरदस्त कहर बरपाया था. दक्षिण चीन सागर का यह शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान यागी अभी भी एक्टिव है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार यह तूफान 2 सितंबर को फिलीपींस को पार कर गया. फिलहाल यह तूफान उत्तर फिलीपींस के पश्चिम में दक्षिण चीन सागर के ऊपर समुद्र की गहराई में स्थित है. आने वाले एक दो दिनों में यह तूफान सुपर टाइफून यागी बन सकता है.
यागी तूफान से मचा सकता है तबाही
स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह तूफान चीन के हाइनान द्वीप की ओर बढ़ रहा है. 7 सितंबर को यह तूफान हाइनान में लैंडफॉल कर सकता है. भूस्खलन के बाद तूफान टोंगकिंग की खाड़ी में प्रवेश करेगा. इसके बाद पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कैटेगरी-II हरिकेन के बराबर का ताकतवर चक्रवात उत्तरी वियतनाम से टकराएगा. यहां यह तीसरी बार लैंडफॉल करेगा. इस लैंडफॉल से वियतनाम के उत्तरी क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाओं से तबाही मच सकती है.
बंगाल की खाड़ी में भी आ सकता है यागी तूफान
वियतनाम में लैंडफॉल के बाद तूफान कमजोर हो जाएगा. वहीं, तूफान का बचा हुआ हिस्सा बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर सकता है और बंगाल की खाड़ी में पहले से मौजूद कम दबाव वाले क्षेत्र में शामिल हो सकता है. अगर यह तूफान बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र में शामिल हो जाता है तो बारिश में इजाफा होगा, इसके अलावा तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है.
Also Read: क्या भारत, चीन और ब्राजील खत्म करेंगे रूस यूक्रेन युद्ध? राष्ट्रपति पुतिन के कह दी बड़ी बात
रंग लायी PM Modi की मेहनत! क्या युद्ध से थक गए Putin? देखें वीडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










