Crime News: प्रेमी के चक्कर में पत्नी बनी कातिल, कान में जहर डालकर पति को उतारा मौत के घाट

Updated:
विज्ञापन

Telangana Police

Crime News: तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जिसमें एक बेवफा पत्नी ने प्रेमी के लिए अपने पति की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी. कथित रूप से बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति के कान में जहर डालकर उसकी जान ले ली है. मामला तेलंगाना के करीमनगर का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Crime News: तेलंगाना के करीमनगर के किसान नगर में एक महिला ने अपने प्रमी के साथ मिलकर पति के कान में जहरीला पदार्थ डालकर हत्या कर दी. घटना 29 जुलाई की है. पुलिस को मामले की जानकारी तब हुई, जब मृतक की गुमशुदगी की शिकायत थाने में की गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गेट टुगेदर के बहाने पति को पिलायी शराब, फिर कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार 38 साल की महिला का 50 साल के कर्रे राजैया के साथ प्रेम संबंध था. महिला का पति संपत शराबी था. महिला ने अपने प्रेमी राजैया और उसके साथी केसरी श्रीनिवास के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची. गेट टुगेदर के बहाने पति को शहर से बाहर ले गई. पुलिस के अनुसार महिला और उनके साथियों ने संपत को तब तक शराब पिलाया, जब तक बेहोश नहीं हो गया. बेहोश होने के बाद पति के कान में जहर डाल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस से बचने के लिए पत्नी ने पति के लापता होने शिकायत दर्ज कराई

बेवफा पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिस को उसपर शक हो गया. गहराई से जांच के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola