Covid 19 New Variant JN.1: कोरोना के नये वैरिएंट से कर्नाटक में तीन की मौत, देश में जेएन.1 के 63 नये मामले

Updated:
विज्ञापन
Covid 19 New Variant JN.1: कोरोना के नये वैरिएंट से कर्नाटक में तीन की मौत, देश में जेएन.1 के 63 नये मामले

देश में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. एक दिन में तीन गुना नये मामले सामने आए हैं. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने कहा था कि भारत में वैज्ञानिक समुदाय कोरोना वायरस के नए उप-स्वरूप की बारीकी से पड़ताल कर रहा है.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ‘जेएन.1’ के नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अबतक नये वैरिएंट के 63 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 34 मामले गोवा में पाए गए. नये वैरिएंट की वजह से कर्नाटक में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है.

देश के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नये वैरिएंट के मामले

देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसमें गोवा में 34, महाराष्ट्र से नौ, कर्नाटक से आठ, केरल से छह, तमिलनाडु से चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए हैं.

केरल में कोरोना विस्फोट

कोरोना के नये वैरिएंट की वजह से केरल में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रविवार को केरल में कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आए थे. जबकि कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह तक केरल में 128 नए मामले आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,128 हो गई है.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम : कोरोना वायरस के नये वेरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देश में कोरोना के एक दिन में 628 नये मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए हैं. जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई है.

तेजी से बढ़ फैल रहा कोरोना

देश में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. एक दिन में तीन गुना नये मामले सामने आए हैं. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने कहा था कि भारत में वैज्ञानिक समुदाय कोरोना वायरस के नए उप-स्वरूप की बारीकी से पड़ताल कर रहा है और राज्यों को परीक्षण बढ़ाने तथा अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता है.

92 प्रतिशत लोग घर में हो रहे ठीक

अधिकारियों ने बताया कि भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में ‘जेएन.1’ उप-स्वरूप का पता चला है, लेकिन तत्काल चिंता का कोई कारण नहीं है क्योंकि संक्रमित लोगों में से 92 प्रतिशत लोग घर में रहकर ही उपचार का विकल्प चुन रहे हैं, जिससे पता चलता है कि नए उप-स्वरूप के लक्षण हल्के हैं.

क्या है कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1

कोरोना वायरस का जेएन.1 (बीए.2.86.1.1) वैरिएंट अगस्त में लक्जमबर्ग में सामने आया. यह ओमिक्रॉन सार्स कोव-2 के बीए.2.86 (पिरोला) का वंशानुगत घटक है. 2022 में ओमिक्रॉन की वजह से ही देश में कोरोना विस्फोट हुआ था.

नये वैरिएंट के लक्ष्ण

नाक बहना, बुखार और खांसी होना, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, ठंड लगना. इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola