ePaper

भारत में कोरोना केस का आंकड़ा 21,000 पार, 681 की मौत, कहां कितने- देखें पूरी सूची

Updated at : 23 Apr 2020 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में कोरोना केस का आंकड़ा 21,000 पार, 681 की मौत, कहां कितने- देखें पूरी सूची

Kolkata: Health workers wearing protective suits walk on a street during their door-to-door survey to detect COVID-19 positive cases amid a nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, in Kolkata, Monday, April 20, 2020. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI20-04-2020_000175B)

Coronavirus COVID-19 update, India Lockdown कोरोनावायरस के संक्रमण का कहर भारत में लगातार जारी है. लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना केस का कुल आंकड़ा 21 हजार 393 हो गया है.

विज्ञापन

Coronavirus COVID-19 update, India Lockdown कोरोनावायरस के संक्रमण का कहर भारत में लगातार जारी है. लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिकदेश में कोरोना केस का कुल आंकड़ा 21 हजार 393 हो गया है. इनमें एक्टिव केस की तादाद 16 हजार 454 है, जबकि कोरोना से देश में अब तक 681 लोगों की मौत हो चुकी है. 4258 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1409 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है.

Also Read: इस साल अमरनाथ यात्रा पर क्यों है खतरा? कोरोनावायरस के हॉटस्पॉट आ रहे रास्ते में

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 5652 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 269 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 789 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है. यहां अब तक 2407 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 103 लोगों की मौत हो चुकी है.

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)ने कहा है कि 4,85,172 व्यक्तियों के कुल 5,00,542 सैंपल का टेस्ट 23 अप्रैल 2020, 9 बजे तक किया गया है. इसमें से 21,797 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

Also Read:
जल्दबाजी ना करे भारत, 10 हफ्ते से कम रहा लॉकडाउन तो बुरे होंगे हालात, ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट ने चेताया

देश में कोरोना के अबतक कहां कितने मामले सामने आए, देखें राज्यवार लिस्ट…

राज्यपॉजिटिव केसडिस्चार्जमौत
1अंडमान निकोबार18110
2आंध्र प्रदेश81312024
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम35191
5बिहार143462
6चंडीगढ़27140
7छत्तीसगढ़36260
8दिल्ली“2248″72448
9गोवा770
10गुजरात“2407″179103
11हरियाणा2621403
12हिमाचल प्रदेश40181
13जम्मू-कश्मीर407925
14झारखंड4983
15कर्नाटक42713117
16केरल4273233
17लद्दाख18140
18मध्य प्रदेश“1592″14880
19महाराष्ट्र“5652″779269
20मणिपुर220
21मेघालय1201
22मिजोरम100
23ओडिशा83321
24पुदुचेरी730
25पंजाब2514916
26राजस्थान“1890″23027
27तमिलनाडु“1629″66218
28तेलंगाना94519423
29त्रिपुरा210
30उत्तराखंड46130
31उत्तर प्रदेश“1449″17321
32पश्चिम बंगाल4567915
कुल“21393″“4258″681
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन