तीसरी लहर का खतरा कम लेकिन स्कूल खोलने का फैसला जल्दबाजी में ना लें : वैज्ञानिक
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Sep 2021 1:29 PM
इस संबंध में न्यूज 18 ने आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर रमन गंगाखेडकर से बातचीत की है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आशंका कम है.
देश में कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है. इस संबंध में वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि स्कूल खोलने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाना चाहिए. बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है नया शोध भी इसी तरफ इशारा करता है.
इस संबंध में न्यूज 18 ने आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर रमन गंगाखेडकर से बातचीत की है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आशंका कम है. अगर आयी भी तो दूसरी लहर की अपेक्षा कमजोर होगी हालांकि उन्होंने स्कूल खोले जाने के फैसले पर कहा है कि इसमें जल्दबादी नहीं करनी चाहिए खतरा अभी टला नहीं है.
Also Read: कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट काफी खतरनाक, बचाव के लिए चाहिए आठ गुना ज्यादा इम्यूनिटी
भविष्य में कोरोना की स्थिति क्या होगी इस पर आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक ने एनफ्लुएंजा वायरस का जिक्र किया और कहा कि कोरोना इसी तरह बन सकता है. इन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन लेने के बाद इसके लक्षण ना के बराबर या कम नजर आयेंगे हालांकि कोरोना संक्रमण का प्रसार जारी रहेगा. उन्होंने वैक्सीन को डिसीज मोडिफाइंग बताते हुए कहा यह संक्रमण से बचाने में सक्षम नहीं हैं.
Also Read: केरल में कोरोना का ग्राफ बढ़ा रहा है चिंता, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल
ऐसे में खतरा उन लोगों के लिए ज्यादा है जिन्होंने अबतक वैक्सीन नहीं ली है. जबतक कोरोना अपना स्वरूप पूरी तरह नहीं बदल देता तबतक हमें डरने की जरूरत नहीं है. कोरोना संक्रमण के हालात ने बहुत सारे लोगों को बहुत कुछ सिखाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










