भारत में कोरोना की रफ्तार तेज, एक सप्ताह में ऐसे बढ़े मामले, मास्क और कोविड प्रोटोकॉल पालन करने का निर्देश

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना के मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया, लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है. जहां भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है, उन्हें मास्क पहनना जरूरी है और हमने यह निर्देश दिया है.
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के मामले हजार से अधिक आ रहे हैं. दो अप्रैल को कोरोना ने पिछले छह महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 24 घंटे में 3824 नये मामले सामने आये. कोरोना के बढ़ते मामले ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. हरियाणा सरकार एक्शन में आ गयी है और राज्य के लोगों को कोविड प्रोटोकॉल पालन करने का निर्देश दे दिया है.
हरियाणा में 100 से ज्यादा भीड़ वाले स्थान पर मास्क लगाने का निर्देश
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना के मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया, लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है. जहां भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है, उन्हें मास्क पहनना जरूरी है और हमने यह निर्देश दिया है. हमने टेस्टिंग भी बढ़ाई है. उन्होंने बताया, हरियाणा में फिलहाल कोरोना के 724 सक्रिय मामले हैं. उन्होंने कहा, राहत की बात है कि उनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है.
Chandigarh | People need to follow the COVID protocol. Wherever there is a crowd with more than 100 people, they need to wear masks and we’ve instructed that. We’ve also increased the testing. We’ve currently 724 active patients in the state but none of them is hospitalised: Anil… pic.twitter.com/FJx18J6WPa
— ANI (@ANI) April 3, 2023
एक सप्ताह में कुछ ऐसे बढ़े कोरोना के मामले
भारत में पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आये. जिसमें सबसे अधिक मामले 3824 मामले दो अप्रैल को आये. जिसने पिछले 6 महीने के रिकॉर्ड तोड़ दिया.
28 मार्च को कोरोना के 1573 नये मामले सामने आये थे, जबकि 4 की मौत हो गयी.
29 मार्च को कोरोना के 2,151 नये मामले आये और 4 की मौत हो गयी.
30 मार्च को कोराना के 3,016 नये मामले सामने आये, जबकि 6 की मौत हो गयी.
31 मार्च को कोरोना के 3,095 नये मामले सामने आये, जबकि दो की मौत हो गयी.
एक अप्रैल को 2,994 नए मामले, 7 लोगों की मौत
दो अप्रैल को 3,824 नए मामले, पांच की मौत
तीन अप्रैल को भारत में 3641 नए मामले, 11 की मौत
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3641 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई. 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 11 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है.
महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में कोरोना के मामले सबसे अधिक
देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं. जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान शामिल हैं. सोमवार को 11 मौतों में से तीन मरीज की मौत महाराष्ट्र में गई है जबकि एक-एक मरीज की मृत्यु दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में हुई है. इसके अलावा, केरल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में चार और नाम जोड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










