देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, जानकार दे रहे हैं बूस्टर डोज की सलाह
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Apr 2023 7:29 PM
Mumbai: A health worker collects a swab sample for COVID-19 test, in Mumbai, Wednesday, April 7, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI04_07_2021_000136A)
Covid 19 Again in India: देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. आज यानी रविवार को भारत में कोरोना के 3824 नये मामले सामने आये हैं. बीते 6 महीनों में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
Covid 19 Again in India: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in India) की संख्या बढ़ रही है. वहीं, कोरोना से मृत्यु दर भी बढ़ी है. कोविड की चपेट में सबसे ज्यादा बुजुर्ग आ रहे हैं. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ. सुभाष गिरी ने बताया कि हम प्रतिदिन जांच कर रहे हैं और टीकाकरण अभियान भी जारी है. मैं सभी से बूस्टर डोज लेने की अपील करता हूं. प्रसार से बचने के लिए सभी को हाथ धोने और मास्क पहनने जैसे सभी एहतियाती कदमों का पालन करना चाहिए.
Covid cases are increasing. Mortality rate has also increased. Elderly people are getting more affected. We are conducting tests every day and vaccination drive is also on. I appeal to everyone to take the booster dose. Everyone must follow all the precautionary steps like… pic.twitter.com/BrEij8UEjj
— ANI (@ANI) April 2, 2023
कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. आज यानी रविवार को भारत में कोरोना (Coronavirus Cases in India) के 3824 नये मामले सामने आये हैं. बीते 6 महीनों में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18389 हो गई है. महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं.
देश में संक्रमण की दैनिक दर 2.87 फीसदी: स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 2.87 फीसदी और साप्ताहिक दर 2.24 फीसदी दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत खबर है. देश में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 22 हजार 6 सौ 5 हो गई है. वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 8 सौ 81 हो गई है.
Also Read: Punjab News: पंजाब के फिर सड़कों पर उतरे किसान, रेलवे ट्रैक किया जाम, सीएम मान ने दिया ये निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










