Coronavirus In India: भारत में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा मामले, केंद्र सरकार ने राज्यों की बैठक बुलाई

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus In India: भारत में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा मामले, केंद्र सरकार ने राज्यों की बैठक बुलाई

देश भर में कोविड मामलों में तेजी के रुझान के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया शुक्रवार दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे.

विज्ञापन

भारत में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने डराना शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5335 नये मामले सामने आये हैं. यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिससे केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गयी है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक बुलायी है, जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल रहेंगे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे बात

देश भर में कोविड मामलों में तेजी के रुझान के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया शुक्रवार दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे.

06 अप्रैल को कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज किये गये

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,335 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,39,054 हो गई है. पिछले 195 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25,587 पर पहुंच गई है. देश में पिछले साल 23 सितंबर को संक्रमण के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे.

Also Read: दिल्लीवासियों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, बोले सीएम केजरीवाल- हम वायरस से लड़ने को पूरी तरह तैयार

देश में कोरोना से 6 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में दो-दो और केरल तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हो गयी. जिसके बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,929 हो गई.

देश में कोरोना के 25 हजार से अधिक एक्टिव मामले

देश में अभी 25,587 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.6 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है. देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.89 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,41,82,538 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola