दिल्लीवासियों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, बोले सीएम केजरीवाल- हम वायरस से लड़ने को पूरी तरह तैयार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Mar 2023 2:30 PM
Coronavirus in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोना वायरस के मरीजों के लिए पृथक वार्ड बनाने का निर्देश दे दिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्सबीबी 1.16 उप स्वरूप के मामले अधिक हैं.
Coronavirus in Delhi: दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस की दस्तक हो रही है. संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शुक्रवार को अहम बैठक की. बैठक में सीएम केजरीवाल ने कई मुद्दों पर चर्चा की. वहीं, बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी बढ़ गये हैं. फिलहाल यहां 900 एक्टिव केस हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस बीमारी के लिए पूरी तरह तैयार है.
मरीजों के लिए पृथक वार्ड बनाने का निर्देश: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोना वायरस के मरीजों के लिए पृथक वार्ड बनाने का निर्देश दे दिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्सबीबी 1.16 उप स्वरूप के मामले अधिक हैं. उन्होंने कहा कि सामने आए कुल मामलों में 48 फीसदी मामले इस उप स्वरूप के हैं, यह आसानी से फैलता है लेकिन इतना गंभीर नहीं है.
दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले: गौरतलब है कि दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए थे. इसके अलावा संक्रमण दर 12.48 फीसदी दर्ज की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 31 अगस्त के बाद बुधवार को सर्वाधिक 300 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे और दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 13.89 फीसदी दर्ज की गई थी.
Also Read: दिल्ली में मच्छर भगाने की अगरबत्ती से घर में लगी आग, हादसे में 6 लोगों की मौत
देश में बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,095 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,15,786 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,208 पर पहुंच गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से गोवा और गुजरात में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,867 हो गई है. वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में तीन नाम और जोड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










