ePaper
Live Updates

Coronavirus Live Updates : तमिलनाडु में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Updated at : 30 Jul 2020 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates : तमिलनाडु में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Prayagraj: Passengers wear masks in the wake of coronavirus pandemic, at Prayagraj Railway Station, Monday, March 16, 2020. (PTI Photo)(PTI16-03-2020_000035B)

coronavirus india live updates : कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है. जहां अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 1267 लोगों की मौत हुई है. वहीं भारत में संक्रमित लोगों की संख्या साढे 15 लाख के पार चली गयी है. इसी बीच अच्छी खबर ये हैं कि देश में अबतक 10 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:35 PM. 30 Jul 201:35 PM. 30 Jul

तमिलनाडु में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि अगस्त में सभी पांच रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, इस दौरान कोई छूट नहीं दी जाएगी.

1:35 PM. 30 Jul 201:35 PM. 30 Jul

कोरोनावायरस के मामले 17 मिलियन पहुंचे

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले 17 मिलियन पहुंच चुके हैं.

12:17 PM. 30 Jul 2012:17 PM. 30 Jul

ओडिशा में कोविड-19 के मामले 30 हजार के पार

ओडिशा में कोविड-19 के 1,203 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,000 के पार पहुंच गई. वहीं 10 और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 169 हो गई.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

तेलंगाना में आज कोरोना वायरस के 1,811 नए मामले

तेलंगाना में आज कोरोना वायरस के 1,811 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं. राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60,717 है जिसमें 44,572 ठीक हो चुके मामले और 505 मौतें शामिल हैं.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

रिपब्लिकन सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पेलोसी ने सदन में मास्क पहनना किया अनिवार्य

अमेरिका में प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैन्सी पैलोसी ने कांग्रेस के एक रिपब्लिकन सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सदन में मास्क पहनने पर जोर दिया. टेक्सास का प्रतिनिधित्व करने वाले लुई गोहमर्ट के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जो कई बार मास्क पहनने से मना करते आए हैं और मतदान भी उन्होंने मास्क पहने बिना ही किया था.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

राजस्थान में 365 नए कोविड 19 मामले

राजस्थान में 365 नए कोविड 19 मामले और 9 मौतें रिपोर्ट की गई. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 40,145 है और कुल 663 मौतें हुई हैं. राज्य में 11,097 सक्रिय मामले, 28,385 रिकवरी और 27,108 डिस्चार्ज मामले हैं.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 15,83,792 हो गई है

देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 15,83,792 हो गई है जिसमें 5,28,242 सक्रिय मामले शामिल हैं. अच्छी बात ये है कि इनमें से 10,20,582 ठीक हो चुके हैं. देश में अबतक 34,968 लोगों की मौत हो चुकी है.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 52,123 मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 52,123 मामले सामने आए हैं जबकि 775 लोगों की मौत हुई है.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

29 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोविड 19 सैंपलों की कुल संख्या 1,81,90,382

29 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोविड 19 सैंपलों की कुल संख्या 1,81,90,382 है, जिसमें 4,46,642 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया. यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी है.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 1,50,000 हुई

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 1,50,000 हुई जो दुनिया के किसी भी देश में इस वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है.

11:35 AM. 30 Jul 2011:35 AM. 30 Jul

मणिपुर सरकार ने लॉकडाउन के कारण फंसे म्यामां के 21 नागरिकों को वापस भेजा

मणिपुर सरकार ने तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यामां सीमा पर स्थित एक शहर में फंसे म्यामां के 21 नागरिकों को बुधवार को उनके देश भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ये लोग मोरे शहर में फंस गए थे.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

रिकवर संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार

भारत में कोविड-19 रिकवर संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार हुई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज ये जानकारी दी है.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 1267 लोगों की मौत हो गयी है.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

झारखंड में 10 हजार के पार हुआ कोरोना

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंक‍ड़ा 10,000 के पार पहुंच गया है. बुधवार को यहां 495 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, पांच संक्रमितों की मौत हुई है. इससे मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 99 पर पहुंच गया है.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

बिहार में कोरोना के 2328 और केस मिले

बिहार में कोरोना के 2328 और केस मिले हैं. बुधवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 38 जिलों में 1528 और सोमवार को 36 जिलों में 800 नये केस मिले. इसके साथ ही पॉजिटिवों की कुल संख्या बढ़कर 45,919 हो गयी है.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

स्कूल, कॉलेज, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर और बार 31 अगस्त तक बंद रहेंगे

सरकार ने देशभर में अनलॉक 3 के लिए बुधवार को दिशानिर्देश जारी कर दिये, जिनमें कंटेनमेंट जोन के बाहर और अधिक गतिविधियों की अनुमति दी गयी है, लेकिन स्कूल, कॉलेज, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर और बार 31 अगस्त तक बंद रहेंगे. राजनीतिक और धार्मिक समागमों पर भी रोक जारी रहेगी. कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बाद से सरकार ने पहली बार योग संस्थानों और जिम को पांच अगस्त से खुलने की अनुमति दी है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय अलग से मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

जिम और योगा सेंटर खोलने की इजाजत

5 अगस्त 2020 से सरकार ने जिम और योगा सेंटर को दोबारा खोलने की इजाजत दी है. सभी जिम और योगा सेंटर को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

आगरा में कोविड-19 के 24 नये मामले सामने आये

आगरा में कोविड-19 के 24 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1701 हो गयी है.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

कश्मीर में कोविड-19 के 540 नए मामले, 15 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 540 नए मामले आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 19,419 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

8:10 AM. 30 Jul 208:10 AM. 30 Jul

मुंबई में कोविड-19 के 1,118 नए मामले

मुंबई में कोविड-19 के 1,118 नए मामले आने के साथ ही मुंबई में बुधवार तक कुल 1,11,964 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

Posted By : Amiatbh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola