Live Updates

Coronavirus India Updates : महाराष्ट्र में कोरोना से 361 मौतें, पुणे में ब्लैक फंगस के 574 मामले, केरल में पिछले 24 घंटे में 17,821 नए केस

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus in India LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन मौत के मामलों में ज्यादा अंतर नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली(lockdown in delhi), हरियाणा, राजस्थान में लॉकडाउन बढ़ाया गया है. वहीं बिहार (covid 19 in bihar,up,mp,Jharkhand) में कोरोना वायरस से 10 7 लोगों की और मौत हो गई है. कोरोना की तीसरी लहर (corona third wave) को लेकर सभी अलर्ट हैं. बिहार में लॉकडाउन (Bihar Lockdown) 1 जून तक बढ़ाया गया. कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस (black fungus)से जुडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना से 361 मौतें

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,122 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 42,320 लोग डिस्चार्ज हुए और 361 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 3,27,580, कुल डिस्चार्ज 51,82,592 और कुल मृत्यु 89,212 दर्ज हुई है.

पुणे में ब्लैक फंगस के 574 मामले, अबतक 25 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे से ब्लैक फंगस को बड़ी खबर सामने आयी है. जिला प्रशासन ने बताया कि पुणे में 574 ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं. अब तक 25 मरीजों की इससे मृत्यु हुई है.

तेलंगाना में कोरोना से 21 लोगों की मौत

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,043 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 4,693 लोग डिस्चार्ज हुए और 21 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, राज्य में कुल सक्रिय मामले 39,206, कुल डिस्चार्ज 5,13,968 और कुल मृत्यु 3,146 दर्ज हुई है.

केरल में पिछले 24 घंटे में 17,821 नए मामले

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 17,821 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 36,039 लोग डिस्चार्ज हुए और 196 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, कुल सक्रिय मामले 2,59,179 और कुल मृत्यु 7,554 दर्ज हुई है.

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बच्चों कम मिला संक्रमण

एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में देखा कि बच्चों में संक्रमण बहुत कम देखा गया है. इसलिए अब तक ऐसा नहीं लगता है कि आगे जाकर कोविड की तीसरी लहर में बच्चों में कोविड संक्रमण देखा जाएगा.

ब्लैक फंगस को लेकर उत्तराखंड में कोई तैयारी नहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा आरोप

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोमवार को कहा कि ब्लैक फंगस को लेकर उत्तराखंड में कोई तैयारी नहीं है. एक तरफ ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर रहे हैं, दूसरी तरफ दवाइयां नहीं है. हमने लोगों में वैक्सीन को लेकर आशाएं पैदा कर दी है, लेकिन देश में वैक्सीन कहां है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola