Coronavirus India News Updates : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 10,442 नए मामले, तमिलनाडु में 267 लोगों की मौत, उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से पीड़ित 6 और मरीजों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Case Today LIVE Updates ,13 June : भारत सरकार ने एक पत्रिका की उस खबर का खंडन किया जिसमें दावा किया गया था कि देश में Coronavirus संक्रमण से मरने वालों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से ‘5 से 7 गुना’ तक अधिक है. इधर आज झारखंड में साप्ताहिक लॉकडाउन( Jharkhand lockdown ) है. दिल्ली (delhi unlock) में नये मामलों में लगातार कमी होने और इसको लेकर स्थिति बेहतर होने को ध्यान में रखते हुए प्राधिकारियों द्वारा अगले सप्ताह से सैलून और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति प्रदान की है. कोरोना संक्रमण से जुडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ….

विज्ञापन

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 10,442 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,442 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 7,504 लोग डिस्चार्ज हुए और 483 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, कुल मामले 59,08,992, कुल सक्रिय मामले 1,55,588, कुल डिस्चार्ज 56,39,271 और कुल मृत्यु 1,11,104 दर्ज हुई है.

तमिलनाडु में 267 लोगों की मौत

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,016 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 25,895 लोग डिस्चार्ज हुए और 267 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 1,49,927, कुल डिस्चार्ज 21,74,247 और कुल मृत्यु 29,547 दर्ज हुई है.

उत्तराखंड में कोरोना के 263 नए मामले

उत्तराखंड में आज कोरोना के 263 नए मामले सामने आए है और सात अन्य लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया. जबकि, ब्लैक फंगस से पीड़ित छह और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 336879 हो चुकी है. ताजा मामलों में सर्वाधिक 67 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले है. जबकि हरिद्वार में 55, नैनीताल में 23, उत्तरकाशी में 22 और टिहरी में 20 मामले सामने आए. इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6935 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

दिल्ली में 23 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को सात अप्रैल के बाद से कोरोना वायरस के सबसे कम 255 नये मामले सामने आये और 23 मरीजों की मौत हो गयी. इस बीच, दिल्ली सरकार ने 14 जून से रेस्तरांओं एवं साप्ताहिक बाजारों पर से पाबंदियां आंशिक रूप से हटाने की घोषणा की. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को यहां कोविड-19 की संक्रमण दर 0.35 फीसद रही. शहर में कोविड-19 के अबतक 14,31,139 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 24,823 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं, 14 लाख से अधिक मरीज ठीक हो गये.उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से पीड़ित 6 और मरीजों की मौत

यूपी में पिछले 24 घंटे में 4,58,810 वैक्सीन की डोज दी गई

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4,58,810 वैक्सीन की डोज दी गई. अब तक 1,91,41,183 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 37,94,632 लोगों को दूसरी डोज दी गई. अब तकु कुल मिलाकर 2,29,35,815 डोज दिया जा चुका हैं.

देश में कोरोना के दैनिक मामले 1 लाख से नीचे बरकरार

देश में कोरोना के दैनिक मामले एक लाख से नीचे बरकरार है. 71 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम 80,834 नए मामले सामने आए हैं, जबकि रोजाना की संक्रमण दर घटकर 4.25 प्रतिशत हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola