Coronavirus In India News Update : कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9808 नए मामले, पश्चिम बंगाल में 98 मौतें, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 316 नए मामले
Coronavirus In India Live Update: देश में कोरोना के दूसरी लहरी की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है. 68 दिनों बाद पहली बार देश में एक लाख से कम कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में 86,498 नये मामले सामने आये हैं. जबकि संक्रमण से 2123 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,89,96,473 हो गयी है. जबकि देश में अब तक कोरोना से 3,51,309 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 1,82,282 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 2,73,41,462 हो गयी है. इधर पुड्डुचेरी में आज से 14 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 9808 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9808 नए मामले सामने आए है. वहीं, 23,449 रिकवरी और 179 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 2,71,7289, कुल रिकवरी 24,60,165, मृत्यु 32,099 और सक्रिय मामले 2,25,004 दर्ज हुए है.
पश्चिम बंगाल में 98 मौतें
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 5,427 नए मामले सामने आए है. वहीं, 12,290 डिस्चार्ज और 98 मौतें हुई हैं. जबकि, कुल मामले 14,37,446, कुल डिस्चार्ज 14,01,061, कुल मुत्यु 16,460 और सक्रिय मामले 19,925 दर्ज हुई है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 316 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 316 नए मामले सामने आए है. वहीं, 521 रिकवरी और 41 मौतें रिपोर्ट हुईं. जबकि, कुल मामले 14,29,791, कुल रिकवरी 14,00,161, कुल मुत्यु 24,668 और सक्रिय मामले 4,962 दर्ज हुए है.
सोनिया और राहुल को भारतीय वैक्सीन पर भरोसा नहीं, अब तक नहीं लगवाया टीका : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जहां तक मैं जानता हूं राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अब तक वैक्सीन नहीं लिया है, इन्हें भारतीय वैक्सीन पर विश्वास नहीं है.
उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट 97.9%
उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदेश में अब कोई भी जनपद कोरोना कर्फ्यू के अंतर्गत नहीं आता. साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी. लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की लापरवाही न करें. प्रदेश का रिकवरी रेट 97.9% हो गया है.
पांच वर्ष के कम उम्र के बच्चों वाली माताओं का होगा टीकाकरण
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आंध्र प्रदेश ने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों वाली सभी माताओं का टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है. सभी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सा अधिकारियों को ऐसी माताओं की सूची तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए