Coronavirus Live Update India: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 305 मामले दर्ज, 560 मरीज हुए डिस्चार्ज

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Live Update India: देश में कोरोना की रफ्तार अब कम हो रही है. लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 94,052 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 6148 लोगों की मौत हुई है. जो दैनिक मौत के मामले में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,91,83,121 हो गयी है. अब तक 2,76,55,493 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. जबकि देश में कोरोना से कुल 3,59,676 लोगों की मौत हो चुकी है. सक्रिय मामलों की संख्या 11,67,952 है. अब तक कुल 23,90,58,360 लोगों का टीकाकरण हुआ है. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 305 मामले दर्ज, 560 मरीज हुए डिस्चार्ज

यूपी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण का प्रभाव अब घटने लगा है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना के 305 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 560 लोग डिस्चार्ज किए गए और करीब 44 लोगों की मौत हो गई. यहां पर कुल पॉजिटिविटी रेट 0.41 फीसदी है.

यूपी में भी बढ़ रही रिकवरी रेट, एक दिन में 1231 कोरोना मरीजों को अस्पतालों से दी गई छुट्टी, कुल सक्रिय मामले 12,642

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना के 642 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं. प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12,642 रह गई है. आज 1231 लोग रिकवर हुए हैं. पॉजिटिविटी दर 0.3% रह गई है. उन्होंने बताया कि अब तक 2,15,88,323 डोज़ दी जा चुकी हैं. बुधवार को 3,91,000 लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई. टीकाकरण की संख्या अगले महीने से प्रतिदिन 10 लाख करने का प्रयास किया जाएगा. अगले 3 महीने में 10 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी.

कोरोना का टीका लगाने वालों को तिरंगा बैच बांट रही एमपी पुलिस, नहीं लगाने वाले को आदमी की खोपड़ी वाला पाेस्टर

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में कोरोना का टीका लगवाने के लिए पुलिस लोगों के बीच तिरंगा बैच बांट रही है. इसके साथ ही, जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें पुलिस आदमी की खोपड़ी वाला पोस्टर बांट रही है. इस पोस्टर में लिखा हुआ है, ‘मैंने टीका नहीं लगवाया है, मुझसे दूर रहें.’ पृथ्वीपुर के एसडीओपी संतोष पटेल ने कहा कि मंगलवार को हमने रोको-टोको यानी जांच अभियान के दौरान कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को तिरंगे वाला बैच दिया है, जिसमें ‘मैं सच्चा देशभक्त हूं, क्योंकि मुझे कोरोना का टीका लग गया है’ का संदेश लिखा है.

वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमित कर सकता है कोरोना का डेल्टा वैरियेंट, एम्स की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पूरे विश्व में कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है वैक्सीनेशना का काम बहुत तेजी से चल रहा है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वैक्सीनेशन कोरोना संक्रमण से बचाव की गारंटी नहीं है पर इससे यह सुनिश्चित होगा है कि संक्रमण गंभीर नहीं हो.

कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र में आने वाले सभी लोगों को मिलना चाहिए वैक्सीन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन केंद्र में जाने वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा क्या जिसके पास इंटरनेट नहीं है उसे जीने का अधिकार नहीं है.

दिल्ली में तीसरी लहर में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान राजधानी में ऑक्सीजन की कमी नहीं हो इसके लिए कई जगहों पर ऑक्सीजन टैंक लगाये हैं. जल्द ही 19 टैंक लगाये जाएंगे और ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले प्लांट लगाये जाएंगे जिनसे 1350 टन ऑक्सीजन उत्पादन होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola