COVID-19 के लक्षण दिखने से दो-तीन दिन पहले ही मरीजों से फैल सकता है संक्रमण

Updated:
विज्ञापन

Islamabad: Volunteers of a Islamic charity group spray disinfectant in an effort to curb the spread of the coronavirus, at an alley of a slum area in Islamabad, Pakistan, Wednesday, April 15, 2020.AP/PTI(AP15-04-2020_000179B)

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) पर किये गये एक अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 (COVID-19) के मरीजों में इस रोग के लक्षण दिखने से दो-तीन दिन पहले ही उनसे संक्रमण फैल सकता है.

विज्ञापन

बीजिंग : कोरोना वायरस महामारी पर किये गये एक अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों में इस रोग के लक्षण दिखने से दो-तीन दिन पहले ही उनसे संक्रमण फैल सकता है.

अध्ययन में कहा गया है कि संक्रमण के लक्षण नजर आने के बाद किये गये नियंत्रण के उपाय महामारी की रोकथाम करने में अपेक्षाकृत कम प्रभावी हो सकते हैं. यह अध्ययन नेचर मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

अध्ययन में इस बात का जिक्र किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण, सार्स-सीओवी-2 को फैलने से रोकने के लिये नियंत्रण के उपायों की प्रभावकारिता को कई चीजें प्रभावित कर सकती हैं. अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक इनमें संक्रमण की चेन में शामिल परवर्ती मामले, संक्रमण के संपर्क में आने और इसके लक्षण दिखने के बीच की अवधि शामिल हैं.

अध्ययन दल में शामिल हांगकांग विश्वविद्यालय के एरिक लाउ ने कहा कि यदि ‘इनक्यूबेशन’ अवधि से सिलसिलेवार अंतराल कम है तो यह इस बात का संकेत देता है कि संक्रमण लक्षण दिखने से पहले हो सकता है. चीन के एक अस्पताल में भर्ती 94 रोगियों से लिये गये स्वाब के नमूनों का विश्लेषण कर इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola