भारत में दम तोड़ने लगा CORONAVIRUS, lockdown की सख्ती आ रही है काम, समझिये एक्सपर्ट के इन ग्राफिक्स से

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :19 Apr 2020 3:48 PM
विज्ञापन
भारत में दम तोड़ने लगा CORONAVIRUS, lockdown की सख्ती आ रही है काम, समझिये एक्सपर्ट के इन ग्राफिक्स से

लॉकडाउन की वजह से कोरोना के केस में आई है कमी

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च को 21 दिनों का लॉक डाउन रखा जिसे बाद में सभी लोगों के सुझाव पर बढ़ा कर 3 मई कर दिया गया. प्रधानमंत्री के द्वारा लिए गए इस कदम का असर अब धीरे धीरे जमीन पर दिखाई पड़ता जा रहा है. प्रोफेसर शमिका रवि नामक ट्विटर यूजर ने एक ग्राफिक्स के जरिए के पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह भारत में लॉकडाउन का असर दिखने लगा है. उन्होंने ने लिखा कि भारत में कोरोना के मामले में लगातार कमी आ रही है, पिछले 5 दिनों में कोरोना के सक्रिय मामले वृद्धि 6.6 प्रतिशत है, इसलिए 11 दिनों में ये मामले दोगुने हो जाएंगे.

हम इस ग्राफिक्स को ध्यान से देखेंगे तो हम पाएंगे कि अगर लॉक डाउन नहीं रहता तो यही मामले बढ़कर 2 लाख के पार पहुँच जाता.

जैसा कि ग्राफिक्स में दिखाया गया है लॉकडाउन के तुरंत बाद इसका असर देखने को नहीं मिला लेकिन जैसे ही लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया गया तो इसका परिणाम अब धीरे धीरे दिखाई पड़ने लगा है, 29 मार्च तक जो केस 5 दिन में बढ़ रहे थे वो 4 ही दिन के अंतराल में बढ़ने लगे.

क्योंकि ग्राफिक्स के दिखाए गए चार्ट के अनुसार निजामुद्दीन में जो तबलीगी जमात के कार्यक्रम हुए थे उसके कारण बढ़ने लगे थे. लेकिन 6 मार्च के बाद फिर से कोरोना मरीजों की संख्या घटने लगी और जो संख्या 4 दिन में बढ़ रही थी वो 6 दिन में बढ़ने लगी.

और अब तक भारत में 15722 मरीज अब तक इस बीमारी से संक्रमित हैं.

लेकिन अगर हम इस मामले से होने वाली मृत्यु पर नजर डालेंगे तो हम पाएंगे कि दिल्ली इस मामले में सबसे आगे है जहां प्रति 150 केस में 1.95 लोग इस बीमारी से मर रहे हैं जबकि दूसरे नंबर महाराष्ट्र का है जहां प्रति 150 केस में 1.72 लोग मर रहे हैं, तीसरे नंबर पर इतने ही केस में 0.88 लोग मध्य प्रदेश में मर रहे हैं.

undefined

अगर इस लिस्ट को ध्यान से देखें तो पाएंगे कि केरल काफी सुधार किया है, जहां पर 150 केस में 0.06 लोग मरते हैं. इस लिस्ट में अंतिम स्थान पर है. आपको बता दें कि केरल ही वो राज्य है जहां पर कोरोना का पहला मामला सामने आया था.

अगर आज की तारीख में 100 टेस्ट कर रहे हैं तो उसमें 4.4 केस सामने आ रहे हैं जबकि आँकड़े के अनुसार हम 18 मार्च तक का रिकॉर्ड उठायें तो पता चलता है कि उस वक्त प्रति 100 टेस्ट में 1.1 केस बाहर आते थे.

undefined
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola