ePaper

Covid-19: देश को डरा रही कोरोना की रफ्तार, कुल मामले 10 लाख पार, आपके राज्य में कितने? देखें पूरी सूची

Updated at : 17 Jul 2020 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
Covid-19: देश को डरा रही कोरोना की रफ्तार, कुल मामले 10 लाख पार, आपके राज्य में कितने? देखें पूरी सूची

Doctor prepare to takes samples for RT-PCR COVID-19 tests during a government-imposed nationwide lockdown as a preventive measure against the COVID-19 coronavirus, in Amritsar on April 23, 2020. (Photo by NARINDER NANU / AFP)

Coronavirus update, covid-19 cases in india: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. दुनिया के तमाम देश, जहां अब इस वायरस से धीरे-धीरे मुक्त हो रहे हैं, वहीं भारत में ये अब भी तेजी से फैल रहा है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 10 लाख से पार चला गया है.स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए हैं. इसके साथ ही भारत उन तीन देशों में शामिल हो गया है जहां 10 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. दुनिया के तमाम देश, जहां अब इस वायरस से धीरे-धीरे मुक्त हो रहे हैं, वहीं भारत में ये अब भी तेजी से फैल रहा है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 10 लाख से पार चला गया है.स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए हैं. इसके साथ ही भारत उन तीन देशों में शामिल हो गया है जहां 10 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

17 जुलाई सुबह आठ बजे मंत्रालय की ओर से यह जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को देश में संक्रमण के 34,956 नए मामले दर्ज किए गए हैं. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि छह लाख से अधिक ठीक भी हुए हैं. इतना ही नहीं जनसंख्‍या के हिसाब से देखें तो भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 18 व्‍यक्तियों की मौत हुई है. यह दर दुनिया के कई देशों के मुकाबले बेहद कम है. कोरोना वायरस से दुनिया भर में मौतों का आंकड़ा 589,211 हो गया है. वहीं संक्रमितों की संख्या 1.37 करोड़ हो गई है.

Also Read: Coronavirus Outbreak : कोरोना से हाल बेहाल, देश में 10 लाख के पार मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 32 हजार से अधिक नये मामले
वक्त के साथ संकट बद-से-बदतर होता चला गया

वक्त के साथ संकट बद-से-बदतर होता गया. 24 मार्च के दिन जब प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, उस दिन देश में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 560 के करीब थी और इससे 10 लोगों की मौत हुई थी. 21 दिनों का लॉकडाउन खत्म होने वाले दिन, 14 अप्रैल तक ये संख्या बढ़कर 10,815 हुई. इसके बाद 1 मई तक 35,365, 1 जून तक 1,90,535, 1 जुलाई तक 5,85,493 और 16 जुलाई तक 9,68,876 हो गई है. आज 17 जुलाई को कोरोना का आंकड़ा लाख पर कर गया. अब देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन फिर पहले जैसा लौट रहा है.

तीन राज्यों में आधे से ज्यादा मामले

महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु और दिल्‍ली को मिला दें तो देश के 56% कोरोना केस यहीं पर हैं. इनके बाद कर्नाटक, गुजरात, उत्‍तर प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है. किस राज्य में कितने लोगों की मौत हुई है और कहां सबसे ज्यादा मामले हैं ये आप इस सूची में देख सकते हैं.

स्त्रोत: स्वास्थ्य मंत्रालय

क्रमराज्यकुल केसठीक मरीजमौत
1अंडमान निकोबार18013347
2आंध्र प्रदेश3804419393492
3अरुणाचल प्रदेश5431533
4असम197541218848
5बिहार2176414018197
6चंडीगढ़65147611
7छत्तीसगढ़4732345121
8दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव5523712
9दिल्ली118645976933545
10गोवा3108181719
11गुजरात45781321032089
12हरियाणा2400218185322
13हिमाचल प्रदेश137798411
14जम्मू-कश्मीर121566446222
15झारखंड4624251342
16कर्नाटक51422197871032
17केरल10275486237
18लद्दाख11479701
19मध्य प्रदेश2037814127689
20महाराष्ट्र28428115814011194
21मणिपुर176411290
22मेघालय377662
23मिजोरम1721600
24नगालैंड9163910
25ओडिशा153921087719
26पुदुचेरी174394722
27पंजाब90946277230
28राजस्थान2717419970538
29सिक्किम243870
30तमिलनाडु1563691074162236
31तेलंगाना4101827295386
32त्रिपुरा228316043
33उत्तराखंड3982299550
34उत्तर प्रदेश43441266751046
35पश्चिम बंगाल36117214151023
केस जो अभी किसी राज्य में नहीं जुड़े हैं1285—-
100383263575725602

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन